-
Advertisement
30 साल से नहीं बैठी ये महिला, खड़े रहने को है मजबूर
हमें कभी किसी दफ्तर या दुकान में पांच मिनट से भी ज्यादा समय के लिए खड़े होना पड़े तो हमारी हालत खराब हो जाती है। हालांकि, दुनिया में एक महिला ऐसी भी है, जो पिछले तीस साल से बैठी नहीं है। इस महिला को अपनी दिनचर्या के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।
यह भी पढ़ें- दूल्हे को देखते की दुल्हन से नहीं हुआ कंट्रोल, सबके सामने की ऐसी हरकत
जानकारी के अनुसार, पोलैंड (Poland) की रहने वाली जोआना क्लिच की उम्र 32 साल है। जोआना पिछले 30 साल से एक ऐसी बीमारी से जूझ रहीं हैं, जिसके कारण वे बैठ नहीं पाती हैं। जोआना की मां ने बताया कि जोआना का जन्म ही स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (Spinal Muscular Atrophy) बीमारी के साथ हुआ था, जिसके चलते जोआना की कूल्हा और रीढ़ की हड्डी शरीर की वजन नहीं उठा पाती है। उन्होंने बताया कि जओना अपनी दिनचर्या के लिए भी दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है।

जोआना की मां ने बताया कि जोआना आजतक सिर्फ एक बार ही बैठी है वो भी सिर्फ 2 साल की उम्र में। उन्होंने बताया कि अगर जोआना से कोई पूछता है कि वो जिंदगी में क्या चाहती हैं तो जोआना का जवाब होगा बिना किसी के सहारे के अपनी जिंदगी सामान्य तौर पर जी सके।
जोआना की मां ने बताया कि 21 साल की उम्र तक जोआना काफी हद तक खुद को संभाल लेती थी। इतना ही नहीं वो अपने काम के सिलसिले में दूसरे देशों में भी जाया करती थी, लेकिन अब कमजोर शरीर के कारण उसे हर काम के लिए किसी ना किसी का सहारा लेना पड़ता है। जिस कारण जोआना बहुत परेशान रहती है और गुस्सा करती है।
वहीं, जोआना का कहना है कि वे सारी जिंदगी लेटकर जीना नहीं चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने बल पर कुछ करना चाहती हैं, लेकिन उन्हें पता है कि उनकी हालत आगे और भी खराब हो जाएगी। जोआना ने कहा कि वे कभी सामान्य जीवन जीने की चाह नहीं छोडेंगी।

