-
Advertisement
खराब गाड़ी पर चढ़कर शख्स ने किया कुछ ऐसा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Last Updated on February 14, 2022 by sintu kumar
आए दिन सोशल मीडिया पर कई सारी मजेदार वीडियो (Funny Video) वायरल होती रहती हैं। इन दिनों ट्विटर पर एक शख्स की वीडियो खूब वायरल हो रही है। वीडियो में शख्स गाड़ी के ऊपर चढ़कर गाड़ी को धक्का मारता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें- शख्स ने पैर से गिराया कुत्ते का खाना, वीडियो में देखें क्या हुई हालत
वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि एक गाड़ी किसी जगह पर फंसी हुई है, जिसे कुछ लोग धक्का लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी में एक शख्स गाड़ी पर चढ़कर उसे धक्का लगाता हुआ नजर आ रहा है। गाड़ी पर चढ़ा शख्स पुरजोर कोशिश करके गाड़ी को आगे धकेलता हुआ दिखाई दे रहा है। ये मजेदार वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।
काम करो या ना करो,
काम का ज़िक्र और फिक्र ज़रूर करते दिखो. 😅 pic.twitter.com/CQgwOPBDll— Dipanshu Kabra (@ipskabra) February 13, 2022
इस मजेदार वीडियो को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर अकाउंट @ipskabra पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा काम करो या ना करो, काम का जिक्र और फिक्र जरूर करते दिखो। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 10.3 हजार व्यूज और सैकड़ों लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं, वीडियो पर बहुत सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वीडियो पर कॉमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा जोर लगा के हईया। जबकि, एक अन्य यूजर ने लिखा सबसे मेहनती आदमी तो गाड़ी के ऊपर है।