-
Advertisement
चंडीगढ़-मनाली एनएच पर दरका पहाड़, ट्रैफिक किया डायवर्ट
मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर जिला मंडी में चार मील के पास लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद हो गया है। आज लगभग 12 बजे एकाएक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सीधे एनएच पर आ गिरा। गनीमत यह रही किइस लैंड स्लाइड के दौरानकिसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें:लाहुल व पांगी जाने वालों के लिए प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
केएमसी कम्पनी के सेफ्टी इंजीनियर कमल ठाकुर ने बताया कि रास्ते को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है, दोनो तरफ मशीनें लगा दी गई है। जल्द ही रास्ता वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। जिला प्रशासन व पुलिस विभाग को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। जिला पुलिस विभाग ने आने जाने वाले पर्यटकों से आग्रह किया है की वैकल्पिक मार्ग मंडी कटौला बजोरा व पंडोह गोहर मार्ग का प्रयोग करे। इस हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए पहाड़ों की कटिंग की जा रही है, जिसके कारण पहाड़ तोड़ते वक्त लैंडस्लाइड हो जाता है। उसके चलते रोड बंद करना पड़ता है।
मार्ग बहाली का काम तो चल रहा है, लेकिन अगर और मलबा पहाड़ से आता है तो शाम तक का इंतजार लोगो को करना पड़ सकता है। तब तक छोटी गाड़ियों और इमरजेंसी वाहनों के लिए निकलने की व्यवस्था अतिरिक्त रोड से की गई है।