-
Advertisement
आप दुबले हैं तो टेंशन ना लें इन चीजों का करें सेवन, मिलेगा फायदा
क्या आप दुबलेपन से परेशान हैं और अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो टेंशन ना लें। कुछ लोग बहुत ही ज्यादा दुबले होते हैं। इस कारण उनकी हड्डियों का ढांचा साफ दिखाई देता है। वे किसी फंक्शन में जाने से भी शर्माते हैं। ऐसे लोग अब टेंशन ना लें। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे लोग क्या खाएं जिससे उनका दुबलापन भाग जाए। सबसे पहले आप सोयाबीन का सेवन करें। क्योंकि इसमें आवश्यक पोषक तत्व होते हैं। इसी के साथ मूंग का सेवन भी करना चाहिए।
यह भी पढ़ें:सर्दियों में अगर आपने पाचन तंत्र रखना है मजबूत तो खाइए यह हेल्दी फूड
इसमें कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और विटामिन्स (Calcium, Iron, Protein, Carbohydrate and Vitamins) पाया जाते हैं और सोयाबीन में कैल्शियम, फाइबर, विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स, थायमीन, राइबोफ्लेविन अमीनो अम्ल, सैपोनिन, साइटोस्टेरॉल, फेनोलिक एसिड (Acid) जैसे पोषक तत्वों होते हैं।

ये तत्व आपके शरीर को ग्रोथ देंगे और आपका दुबलापन भी गायब हो जाएगा। इसके लिए आप सोयाबीन और मूंग को रात को भिगोकर रख दें। सुबह होने पर पानी निथारकर दोनों को एक सूती कपड़े में लपेट लें और एक या दो घंटे के लिए बांधकर रख दें। फिर दोनों को बाउल पानी से निकालकर उसमें नींबू निचोड़ें और फिर उसमें टमाटर और नमक भी डाल लें। फिर रोज इसका सेवन करने से आपको लाभ होगा और दुबलापन (Leanness) दूर हो जाएगइसके अलावा आप घी और गुड़ को भी मिलाकर खा सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

