-
Advertisement
Licensed Weapon | Himachal Pradesh | Sukhu Govt |
हिमाचल प्रदेश में नगर निकाय और पंचायती राज चुनावों के चलते राज्य निर्वाचन आयोग ने लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार जमा कराने के आदेश जारी किए हैं। इसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को कहा गया है कि वह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों को हथियार रखने की अनुमति दी गई है, वे चुनाव प्रक्रिया तक अपने हथियार और गोला-बारूद नजदीकी पुलिस स्टेशन या निर्धारित आर्म्स डिपो में जमा करा दें। हिमाचल प्रदेश की जिन निकायों में चुनाव नहीं होने हैं, ऐसे क्षेत्रों में हथियार जमा कराने की जरूरत नहीं होगी। हथियार जमा कराने के लिए 5 मई 2026 तक की समय सीमा तय की गई है। यह भी स्पष्ट किया है कि इस आदेश का पालन न करने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह निर्णय चुनाव के दौरान शांति भंग होने की आशंका, सार्वजनिक व्यवस्था में व्यवधान और लाइसेंसी हथियारों के दुरुपयोग की संभावना को देखते हुए लिया है। हालांकि, यह आदेश सेना, अर्धसैनिक बलों, पुलिस कर्मियों, होमगार्ड और कानून-व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों पर लागू नहीं होगा।

