-
Advertisement
Himachal में बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश,डिपो संचालक पर FIR -फूड इंस्पेक्टर की भूमिका पर सवाल
Fraud Exposed in Shoolini Fair Of Solan : हिमाचल के सोलन स्थित प्रख्यात राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े (Fraud Exposed in Shoolini Fair) का मामला सामने आया है। नालागढ़ पुलिस ने मामले का पर्दाफाश किया है। इसके बाद पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर इसकी गहनता से पड़ताल शुरू कर दी है।
लपेटे में आ सकते हैं कुछ अधिकारी भी
इसमें डिपो संचालक को भी एफआईआर (FIR) में नामजद किया गया है। कहा जा रहा है कि इसमें कुछ अधिकारी भी लपेटे में आ सकते हैं। जानकारी के अनुसार 1200 के करीब फर्जी पर्चिंयां पकड़ी गई है। पूरे मामले में फूड इंस्पेक्टर की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।
-नरेंद्र शर्मा
