-
Advertisement
पत्नी को घुमाने के लिए पति करता था यह काम, ऐसे खुली पोल
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक व्यक्ति का गजब कारनामा सामने आया है। व्यक्ति शादी के बाद पत्नी के साथ घूमने का खर्च उठाने के लिए बाइक (Bike) चोरी करता था। व्यक्ति ने अब तक कुल 17 बाइक्स चुरा ली हैं। हालांकि, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, इस संदर्भ में पुलिस ने पांच और लोगों को भी गिरफ्तार किया है।
ये भी पढ़ें-मंडप में दूल्हा हुआ “आउट ऑफ कंट्रोल”, दुल्हन के साथ किया कुछ ऐसा, वीडियो वारयल
मामला महाराष्ट्र (Maharashtra) के जिला ठाणे (Thane) के मनपाड़ा इलाके का है। जानकारी के अनुसार, हाल ही में दीपक नाम के एक व्यक्ति की शादी हुई थी। शादी के बाद पत्नी के साथ बाहर घुमने जाने के लिए उसने बाइक चुराने का फैसला किया, लेकिन आखिर में उसकी चोरी पकड़ी गई और पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दीपक अभी तक कुल 17 बाइक चुरा चुका है। उसने बताया कि वह मनपाड़ा, कोलसेवाड़ी, विट्ठलवाड़ी, अंबरनाथ, नरपोली, सेंट्रल और बाजारपेठ थाना क्षेत्रों में बाइक की चोरी में शामिल था। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ पर्यटन स्थलों (Tourists Places) पर घूमने के लिए बाइक की चोरी करता था और उन्हें बेचकर जो पैसे मिलते थे, उसे खर्च करता था। पुलिस ने इस काम में दीपक की मदद करने वाले पांच अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने चोरी के कुछ वाहन भी बरामद किए हैं, जिनकी कीमत पांच लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए कल्याण जोन-3 के पुलिस उपायुक्त एसबी गुंजाल ने बताया कि मनपाड़ा और उसके आस-पास के इलाकों से बाइक चोरी की कई शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। इसी दौरान पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज समेत कई अन्य सूत्रों से जानकारी जुटाई और स्थानीय स्क्रैप डीलरों (Scrap Dealer) व गैरेजों (Garages) में भी पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने संदिग्धों पर भी नजर रखी। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस द्वारा एक दीपक नाम के शख्स को हिरासत में लिया गया, जिसने पूछताछ के दौरान सारी पोल खोल दी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
