-
Advertisement
रात में चोर ने किया ऐसा कारनामा, लोगों के उड़े होश
Last Updated on December 23, 2021 by admin
दुनिया भर से चोरी की कई तरह की घटनाएं सामने आती हैं। कई मामलों में चोर के चोरी करने के अजीबो-गरीब तरीके सुनकर लोग दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक मामला अमेरिका (America) से सामने आया है। यहां एक जगह से शातिर चोर ने 58 फीट लंबा लोहे का ब्रिज चुरा लिया। हालांकि, पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें-इन देशों में क्रिसमस मनाने की है अनोखी परंपरा, यहां शरारती बच्चों को दिए जाते हैं कोयले
जानकारी के अनुसार, अमेरिका के ओहियो के एक इलाके में नहर के ऊपर लोहे का एक ब्रिज (Bridge) बनाया गया था। इसी बीच रोज की तरह जब सुबह स्थानीय लोग नहर की तरफ से गुजरे तो उन्होंने देखा की नहर के ऊपर से ब्रिज गायब था। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना पुलिस को दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू की और जल्द ही चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने फिंगरप्रिंट्स (Fingerprints) और सीसीटीवी (CCTV) फुटेज के आधार पर ब्रिज चुराने वाले को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, चोर ने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया और पुलिस को ब्रिज का पता भी बता दिया। चोक ने बताया कि उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर इस काम को अंजाम दिया गया था। बताया जा रहा है कि चोरी 3 नवंबर, 2021 को हुई थी। चोर ने पुरी योजना बनाकर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ब्रिज को चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि ब्रिज का रोजाना इस्तेमाल नहीं होता था, जिसके चलते स्थानीय लोगों की नजर में यह चोरी की घटना 11 नवंबर, 2021 को आई।