-
Advertisement
हिमाचली बेटियों ने चमकाया नाम, मिस हिमालय ग्लोबल और मिसेज इंडिया प्राइड का जीता खिताब
मनाली/मंडी। हिमाचल की दो बेटियों ने मिसेज इंडिया प्राइड (Mrs India Pride) का खिताब और मिस हिमालय ग्लोबल का ताज जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के गुरुग्राम में मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन सीजन-चार का आयोजन हुआ। इसमें मनाली की निशिता (Nishita of Manali) को फेस ऑफ ईस्ट-मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन का विजेता घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से 17000 आवेदन आए थे। इसमें से 128 महिलाओं को व्यापक प्रशिक्षण और व्यक्तिगत सौंदर्य सत्रों के लिए चुना गया था। जिसमें निशिता ठाकुर गोपीनाथ को फेस ऑफ ईस्ट.मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन 2021 का विजेता घोषित किया गया है। मूल रुप से निशिता लाहुल की तोद घाटी से संबंध रखती हैंए लेकिन मनाली में ही उनका जन्म हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मां संतोष ठाकुर उनकी प्रेरणा हैं। उन्होंने हमेशा ही उन्हें प्रोत्साहित किया।
यह भी पढ़ें: रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने लॉन्च किया सोशल मीडिया ऐप, जानें इसकी खासियत
सी तरह से दिल्ली में कंट्री फर्स्ट थीम को लेकर मिस हिमालय प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें सुंदरनगर की ऋचा (Richa of Sundernagar) ने प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए इंटरनेशनल टाइटल मिस हिमालय ग्लोबल (Miss Himalaya Global) का खिताब जीता। ऋचा शर्मा ने बीटेक अंसल यूनिवर्सिटी गुरुग्राम से की है। उनके पिता संजय शर्मा सुंदरनगर के भोजपुर निवासी हैं और वह पुलिस में डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ऋचा शर्मा भविष्य में जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए काम करना चाहती हैं। क्रांतिकारियों और भारत रत्न डॉ. आंबेडकर को अपना रोल मॉडल मानती हैं। उन्होंने कहा कि हमें हमारे राष्ट्र नायकों का सम्मान करना चाहिए।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


