-
Advertisement
मनाली के सोलंगनाला में भारी भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद
Manali-Leh Road Closed: मनाली के सोलंग नाला में स्नो-गैलरी के पास 12 बजे फ्लैश फ्लड आ गया। भारी भूस्खलन होने से मनाली-लेह मार्ग यातायात के लिए बंद हो गया। बादल फटने से हुई भारी बारिश के कारण स्नो गैलरी के समीप बहने वाला नाला उफान पर आ गया। इससे भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है। घटना की सूचना मिलते ही मनाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मनाली के डीएसपी केडी शर्मा ने बताया, सोलंगनाला से आगे और लाहुल स्पीति की तरफ से अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग रोहतांग दर्रा से भेजा जा रहा है।
टक्का स्कूल में पानी भरा
कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले टक्का स्कूल में भारी बारिश के चलते पानी भर गया। बताया जा रहा है कि यह पानी झम्बर और कुरियाला क्षेत्र से बहकर स्कूल परिसर तक पहुंचता है, जिससे स्कूल के प्रांगण और आसपास का इलाका जलमग्न हो गया। स्थानीय लोगों और स्कूल स्टाफ का कहना है कि बरसात के मौसम में यह समस्या हर बार सामने आती है, लेकिन इस बार पानी स्कूल भवन तक घुस गया, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगले 24 घंटे तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
इस बीच मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला, सोलन व सिरमौर जिला में अगले 24 घंटे तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 2 दिन बाद फिर से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।5 जुलाई को 3 जिले और 6 जुलाई को 6 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। आज और कल भी पांच जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है।
तुलसी
