-
Advertisement

50 की उम्र में पुरुष स्वस्थ और हेल्दी रहने के लिए इन चीजों को करें अपनी डाइट में शामिल
अकसर बढ़ती उम्र पुरुषों को कमजोर बनाना शुरू कर देती है। ज्यादातर 50 की उम्र पार कर रहे पुरुषों को कमजोरी के साथ बीमारियां घेरने लगती हैं। ऐसे में पुरुषों को अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। 50 की उम्र में भी अगर आप अपने आप को फिट और तंदुरुस्त रखना चाहते हैं और डॉक्टर्स से दूर रहना चाहते हैं, तो अपने लिए एक डाइट चार्ट (Diet Chart) बना लें और इसे फॉलो करें। पुरुषों (Men) में उम्र के साथ ब्लड प्रेशर, हार्ट संबंधित बीमारियां, डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इन बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए लाइफस्टाइल (lifestyle) में सही आदतें और हेल्दी डाइट शामिल करना बेहद जरूरी है। आप सही फूड्स और अच्छी डाइट से अपनी सेहत को खराब होने से बचा सकते हैं। वहीं कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। आइए आज हम पुरुषों के लिए 5 सुपर हेल्दी फूड्स (healthy foods) के बारे में बताते है, जिनके सेवन से आप हेल्दी के साथ स्वस्थ रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें:ठंड में पीजिए पाइनएप्पल का जूस और खुद को रखें फिट
एक प्रमुख साइट के अनुसार वेजिटेरियन डाइट चार्ट में मशरूम सबसे फायदेमंद है। पुरुषों के लिए यह एक सुपर हेल्दी ऑप्शन होती है। इसमें मौजूद न्यूट्रिशंस के चलते वेजीटेरियन मीट भी कहा जा सकता है। मशरूम कैलोरी में कम होने के साथ.साथ पोटैशियम और सोडियम का बेहतरीन सोर्स होती हैए जो बढ़ती उम्र में पुरुषों को कई बीमारियों से बचाने में सहायक है। इसके अलावा अंडा भी पुरुषों के लिए स्वास्थ्यवर्धक है। बढ़ती उम्र के साथ पुरुषों की मासपेशियां कमजोर होने लगती हैं। उन्हें अंडे के सेवन से मजबूती प्रदान की जा सकती है। अंडे प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होते हैं जो बढ़ती उम्र में मांसपेशियों को सही पोषण प्रदान कर मजबूती देने का काम करता है और मस्कुलर डिजनरेशन से बचाव कर सकते हैं ।

इसके अलावा 50 की उम्र पार कर रहे पुरुष ब्लूबेरी का भी सेवन कर सकते हैं। यह ब्लूबेरी खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही यह कई बीमारियों के बचाव में सहायक है। पुरुषों को बढ़ती उम्र में ज्यादा से ज्यादा फलों का सेवन करना चाहिए जिसका सबसे बेहतर ऑप्शन ब्लूबेरिज हो सकती हैं। वहीं एवोकाडो एक सुपर हेल्दी फूड हैए जिसे डॉक्टर्स बढ़ती उम्र वाले पुरुषों को डाइट में शामिल करने की सलाह देते हैं। एवोकाडो हार्ट हेल्दी मोनोसैचुरेटेड फैट्स से भरपूर होने के साथ.साथ हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायक होता है। पुरुषों को अपनी बढ़ती उम्र में बीन्स या राजमा को अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। बीन्स प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स होते हैं और कैलोरी में काफी कम होते हैं। जिनका नियमित सेवन करने से एलडीएल यानी बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल कर हार्ट संबंधित बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है।