-
Advertisement
फतेहपुर उपचुनावः मंत्री बिक्रम के पीएसओ पर एसडीओ शाहनहर से मारपीट के आरोप
रविन्द्र चौधरी/ फतेहपुर। हिमाचल प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार चरम पर है। इसी बीच फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से मारपीट का मामला सामने आया है। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के पीएसओ पर एसडीओ शाहनहर संजय भारद्वाज ने मारपीट के आरोप लगाए । देर रात पुलिस चौकी संसारपुर टैरेस के तहत शाहनगर के रेस्टहाउस में हुई घटना के बाद पुलिस ने एसडीओ का मेडिकल करवाया व मारपीट का मामला दर्ज कर किया है। वहीं इस मारपीट व गालीगलौच का आडियो वायरल हुआ है। वायरल आडियो में शाहनहर के सहायक अभियंता संजय राजन सुशांत को उनके साथ हुई मारपीट के बारे में बता रहे हैं । इसके बाद इस मामले पर सियासत तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें:हिमाचलः ऐतिहासिक गांव मलाणा में भीषण अग्निकांड, डेढ दर्जन मकान हुए राख
जानकारी के अनुसार शाहनहर के एडीओ संजय भारद्वाज ने बताया कि वो रात को जब संसारपुर टैरेस विश्राम गृह में चैकिंग के लिए आये तो वहां पर मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ व अन्य कुछ युवक खा-पी थे । उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने चौकीदार से जब बारे जानकारी ली तो पता चला कि मंत्री बिक्रम ठाकुर विश्राम गृह आये थे व ये लोग उनके साथ ही यहां आये थे । वहीं इस बारे में जब संजय भारद्वाज ने अपने एक्सियन से बात की तो उन्होंने उन लोगों को दो कमरे देने की बात कही । संजय भारद्वाज ने कहा कि जब वो चौकीदार को उन्हें दो कमरे देने की बात करके नीचे आये तो चौकीदार ने बताया कि वो लोग वीआईपी कमरा खोलने की बात कर रहे हैं, जिसपर संजय भारद्वाज ने वीआईपी कमरे की चाबी अपनी जेब में रख ली । संजय भारद्वाज ने कहा कि जैसे ही उन्होंने चाबी जेब में डाली तो दो लोग पीछे से आये व उनकी चाबी छीन ली । उन्होंने कहा कि इस दौरान उन लोगो़ ने मंत्री बिक्रम ठाकुर से बात करवाई । मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि कमरा खोलने में तुम्हें क्या तकलीफ है। संजय भारद्वाज ने कहा कि उन्होंने सुना कि मंत्री बिक्रम ठाकुर ने कहा कि इस एसडीओ को बाहर निकालो व इसके बाद विश्राम गृह में बैठे लोगों ने उनसे धक्का मुक्की की व उनके कपड़े फाड़ दिये। वहीं इस दौरान उनके हाथ की उंगली में भी चोट आई ।
वहीं देर रात पुलिस ने सहायक का मेडिकल करवाया व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया । वहीं मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही मंत्री बिक्रम ठाकुर के पीएसओ व अन्य युवक वहां से फरार हो चुके थे । वहीं इस मारपीट व गालीगलौच का आडियो वायरल हुआ है। वायरल आडियो में शाहनहर के सहायक अभियंता संजय राजन सुशांत को उनके साथ हुई मारपीट के बारे में बता रहे हैं । इस मामले पर एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा ने कहा की एसडीओ ने मामले की कोई शिकायत नहीं की थी। रेस्टहाउस के ठेकेदार ने जब मामले की शिकायत की तो पुलिस मौके पर पहुंची थी। एसडीओ ने रात को बयान देने से इनकार किया था और सुबह बयान देने की बात कही थी। दोनों पार्टियों को आज बुलाया गया है। डीएसपी मौके पर मौजूद है, मामले पर शिकायत के अनुसार कानूनी का कार्रवाई होगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


