-
Advertisement
ऊना में नाबालिग ने किया 8 वर्ष की बच्ची के साथ गलत काम
हिमाचल में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। ऊना जिला के एक गांव में 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है और पड़ोस में ही रहता है। पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर महिला पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- महिला के साथ जबरदस्ती कर बनाया अश्लील वीडियो
जानकारी के मुताबिक गत शनिवार को बच्ची के माता पिता घर से कहीं बाहर गए हुए थे। इस दौरान बच्ची घर के कमरे में अकेले टीवी देख रही थी और उसके दोनों भाई बाहर खेल रहे थे। इस बीच पड़ोस में रहने वाला 16 वर्षीय लड़का उनके घर आया। कमरे के भीतर नाबालिग को अकेल पा कर गलत काम किया। माता पिता जब वापस घर पहुंचे को उन्हें इस घटना का पता चला। इसके बाद पीड़िता की मां ने आरोपी के विरूद्ध महिला पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

