-
Advertisement
हिमाचल : समय से पहले पहुंचा मानसून, अगले 24 घंटें इन 10 जिलों पर पड़ेंगे भारी; ऑरेंज अलर्ट जारी
शिमला। हिमाचल में रविवार को मानसून ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में प्री मानसून के एक दिन बाद ही मानसून भी प्रवेश कर गया। मानसून (Monsoon) का लगभग दो हफ़्ते पहले आगमन हुआ है और ऐसा 11 साल बाद हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल में मानसून के प्रवेश करने का औसत समय 26 जून है। बीते साल प्रदेश में 24 जून को मानसून आया था। इससे पहले साल 2000 में नौ जून को मानसून आया था। मौसम विज्ञान केंद्र (Meteorological Department) के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में दक्षिण पश्चिम मानसून ने प्रवेश कर लिया। उन्होंने कहा कि मानसून के प्रभाव से 17 जून तक प्रदेश में भारी बारिश (Heavy Rain) होने की आशंका है। इसे लेकर मैदानी व मध्य पर्वतीय इलाकों के तहत आने वाले 10 जिलों में ऑरेंज व येलो अलर्ट जारी किया गया है। मनमोहन सिंह ने कहा कि लाहुल-स्पीति व किन्नौर को छोड़कर अन्य 10 जिलों में अगले 24 घंटों यानी 14 जून को गरज के साथ भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) रहेगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से अंधड़ (Storm) चलने का अंदेशा है। इन इलाकों में 15, 16 व 17 जुन को येलो अलर्ट रहेगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल : इस माह चार जिलों में खूब बरसे मेघ, अब तक 39% अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश (Rain) हुई। हालांकि प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में रविवार को बादल नहीं बरसे, लेकिन तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शिमला (Shimla) में दोपहर बाद धूप खिल गई। शिमला में अधिकतम तापमान 22.3 डिग्री, सुंदरनगर में 31, भुंतर में 30.5, कल्पा में 20.5, धर्मशाला में 27.6, उना में 34.6, नाहन में 28.3, सोलन में 27, कांगड़ा में 33.2, बिलासपुर में 32, हमीरपुर में 31.8, चंबा में 31, डल्हौजी में 18.8 और केलंग में 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

