-
Advertisement
मानसून की तैयारियां पूरी: बिना डरे हिमाचल आए पर्यटक, नदी- नालों के पास बिलकुल ना जाएं
CM Sukhu: हिमाचल प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है और प्रदेश में जमकर बारिश हो रही है । मानसून के बाद हिमाचल में पर्यटकों की आमद भी कम हो गई है। वही सीएम सुखविंदर सिंह ने पर्यटकों से हिमाचल बिना डरे आने की आग्रह किया है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा मानसून को लेकर तैयारी पूरी कर ली है। इसको लेकर अधिकारियों के साथ बैठकर भी हो चुकी है। पर्यटक बिना डरे हिमाचल आ सकते हैं और मानसून में किसी भी की तरह का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 2023 में भी जब मानसून में नुकसान हुआ था तो उस समय भी हजारों पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया था। उस समय पर्यटक नदी किनारे फंसे हुए थे, ऐसे में जब पर्यटक मानसून के सीजन में पहाड़ों पर घूमने आए तो नदी नालों से उन्हें दूर रहना चाहिए और शहरों मे घूमने के लिए आना चाहिए । पर्यटक नदी नालों के पास जाते हैं तो नुकसान होता है । मानसून सीजन का आनंद उठाने के लिए पूरे देश के पर्यटकों से आग्रह करता हूं कि वह हिमाचल आए और यहां के मौसम का लूट उठाएं।
संविधान को कांग्रेस ने जिंदा रखा है
वहीं बीजेपी द्वारा मनाए जा रहे संविधान हत्या दिवस पर भी सीएम ने ने कहा कि लोकतंत्र की स्थापना कांग्रेस ने की और संविधान को लागू किया गया। जो संविधान को तोड़ते हैं वह आज संविधान हत्या दिवस मना रहे हैं संविधान को कांग्रेस ने जिंदा रखे हुए है और जिस संविधान के चलते बीजेपी सत्ता में आई हैं आज वहीं बीजेपी हत्या दिवस मना रहे है।
प्रतिभा सिंह अच्छा काम किया है
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदलने की अटकलों के बीच सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह के अध्यक्ष पद पर बने रहने की वकालत की है। सीएम ने कहा कि प्रतिभा सिंह ने अध्यक्ष रहते हुए अच्छा काम किया है। ऐसे में यदि उन्हें ही अध्यक्ष बनाते है उन्हें कोई दिक्कत नहीं।साथ ही उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार भी जल्द होने की बात कही है।
संजू चौधरी

