-
Advertisement
संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक, ऑपरेशन सिंदूर पर नहीं होगा विशेष सत्र
Monsoon session of Parliament: केंद्र सरकार ने संसद के मानसून सत्र की तारीखों की घोषणा कर दी है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान दोनों सदनों—लोकसभा और राज्यसभा—की कार्यवाही चलेगी और विभिन्न विधायी व गैर-विधायी कार्यों पर चर्चा होगी। रिजिजू ने कहा कि सत्र के दौरान कई अहम विधेयकों को पेश करने और चर्चा के लिए लाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही, देश के मौजूदा सामाजिक-आर्थिक हालातों, महंगाई, बेरोजगारी, और आंतरिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर भी बहस की संभावना है।
16 विपक्षी दलों ने लिखी थी पीएम मोदी को चिट्ठी
संसदीय कार्य मंत्री ने सभी दलों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सरकार चाहती है कि यह सत्र सुचारू रूप से चले और देशहित में सकारात्मक चर्चा हो। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप संसद को कार्य करना चाहिए। विपक्ष की भागीदारी लोकतंत्र की आत्मा है, और हम सभी से रचनात्मक सहयोग की आशा करते हैं। गत दिवस कल कांग्रेस समेत 16 विपक्षी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी थी । विपक्षी दलों ने पीएम मोदी को संयुक्त चिट्ठी लिखकर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की थी।
पंकज शर्मा

