-
Advertisement
Mahakumbh: अब तक 15 करोड़ से अधिक ने लगाई डुबकी, मौनी अमावस्या से पहले उमड़ी भीड़
Mahakumbh 2025: पावन संगम प्रयागराज (Prayagraj)में साधु-संतों और श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)के महास्नान से पहले 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है। महाकुंभ (Mahakumbh) में संगम जाने वाले सभी मार्ग भीड़ से पट गए हैं। मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ इतनी बढ़ गई है कि पैदल चलने वाले भी रेंग रहे हैं। वह पैर तक पूरी तरह आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। त्रिवेणी मार्ग, काली मार्ग के साथ शास्त्री ब्रिज, नाग वासुकि रोड, झूंसी रोड सभी मार्गों पर भयंकर भीड़ संगम की ओर बढ़ रही है। सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं।
https://twitter.com/MahaaKumbh/status/1884157072390180966
अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां
13 जनवरी पौष पूर्णिमा से लेकर मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya)के एक दिन पहले 28 जनवरी तक 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। स्थिति यह है कि मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक करीब एक करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस ने अमृत स्नान पर्व को देखते हुए व्यापक तैयारियां की हैं। पूरे मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। संगम तटों पर बैरिकेडिंग (Barricading)का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे। श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए हर सेक्टर और जोन में विशेष व्यवस्था की गई है। इस दौरान किसी भी तरह का प्रोटोकॉल लागू नहीं होगा।
पंकज शर्मा

