-
Advertisement
Himachal में घर के बगल में उफनते नाले में बह गई मां-बेटी, 500 मीटर की दूरी पर शव बरामद
Hadsa In Himachal : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों के शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बरामद कर लिए गए हैं। हादसा उफनते नाले में बहने से हुआ। हादसे के वक्त ये दानों अपने खेतों से वापस घर लौट रही थी,उसी दौरान पानी के तेज बहाव में बह गई।
शिमला में दर्दनाक हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों के शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बरामद कर लिए गए हैं। हादसा उफनते नाले में बहने से हुआ। हादसे के वक्त ये दानों अपने खेतों से वापस घर लौट रही थी..#TragicAccident #Accident #Shimla #HimachalPolice #SPShimla #CMSukhu pic.twitter.com/ld0hJWbSIb
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) August 15, 2025
कसुम्पटी की दरभोग पंचायत में पेश आया मामला
घटनाक्रम कसुम्पटी (Kasumpti) की दरभोग पंचायत से जुड़ा हुआ है। उफनते नाले में मां-बेटी बह गई। इससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में 40 वर्षीय लीलावती और उसकी 10 वर्षीय बेटी शीतल शामिल हैं। ग्रामीणों ने इनके शव नाले से निकाल दिए है। ये दोनों बंदरों से अपने खेतों की रखवाली को गई हुई थी,कि वापस लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गई। पुलिस (Police) मामले की छानबीन कर रही है।
-संजू

