-
Advertisement
Naduan | Minor Girls | Pregnant |
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तहत नाबालिग लड़कियों की शादी के दो गंभीर मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में लड़कियां अब गर्भवती पाई गईं जिसका खुलासा अस्पताल पहुंचने पर हुआ । उनके आधार कार्ड में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार एक लड़की की उम्र 17 साल 8 महीने, जबकि दूसरी की उम्र मात्र 15 वर्ष है। अस्पताल प्रशासन ने नियमों के तहत तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दी, जिसके बाद पुलिस ने दोनों मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

