-
Advertisement
सलूणी के गांव में आग से 3 मकान जले; 15 भेड़-बकरियों, 8 मवेशियों की मौत
सुभाष महाजन/चंबा। चंबा के डलहौजी (Dalhousie) विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाली उपमंडल सलूणी की भांदल पंचायत के गांव प्रियूंगल में गुरुवार को एक साथ तीन मकानों में अचानक आग (Fire Incidence) लग गई। इस हादसे में 15 भेड़-बकरियों और 8 मवेशियों के जलने की खबर है।
आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन (Fire Tenders) चेक पोस्ट सलूणी की टीम घटनास्थल की ओर रवाना हो गई है। इससे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने भरसक प्रयास किया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। थाना किहार की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
यह भी पढ़े:बिलासपुर में डिवाइडर से टकराई कार, मां की मौत; बेटी घायल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


