-
Advertisement
नूरपुर में पंप हाउस से लाखों की चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार , आज कोर्ट में होंगे पेश
नूरपुर। हिमाचल (Himachal) के जिला कांगड़ा (Kangra) के उपमंडल नूरपुर में पंप ऑपरेटर को बंदूक की नोक पर चोरी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार( Arrest) कर लिया है। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया जाना है। इनमें एक नाबालिग भी है। नूरपुर के अंतर्गत जल शक्ति विभाग (Jal Shakti Vibhag) की औंद धार मार्ग पर चक्की खड्ड किनारे बनी उठाऊ पेयजल योजना में आठ अप्रैल को लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। चोरों ने हथियारों के बल पर पंप ऑपरेटर (Pump Operator) को बंधक बनाकर विद्युत उपकरणों की लूटपाट की है। आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए दस से बारह लोगों ने पंप हाउस (Pump House) पर पहुंचकर हथियार के बल पर पहले तो पंप ऑपरेटर को बंधक बनाया और फिर पंप हाउस के अंदर लगे पंप, एक 150 हॉर्स पावर की विद्युत मोटर और अन्य विद्युत उपकरणों को लूट लिया। अंदर विद्युत तारों को भी भारी नुकसान पहुंचाकर फरार हो गए थे।
ये भी पढ़ेः हथियारों से लैस लुटेरों ने पंप ऑपरेटर को बनाया बंधक, लाखों की लूटपाट
चोरी होने के बाद पंप ऑपरेटर रमन कुमार ने अपने आप को किसी तरह छुड़ाया और चोरी होने की सूचना पुलिस (Police) व अपने विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नूरपुर थाना से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मौके से साक्ष्य जुटाए। डीएसपी अशोक रत्न ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर परिजनों को सौंप दिया है। इस लूटपाट को अंजाम देने वाले दो मुख्य आरोपी अभी पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस उनकी धड़पकड़ में जुटी है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों में रवि कुमार सुजानपुर, सुरेश कुमार हटवास व तेज सिंह बोगरवां, इंदौरा का रहने वाला है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


