-
Advertisement
Republic Day: 942 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड-सर्विस मेडल, यहां देखें पूरी लिस्ट
Gallantry Awards: गणतंत्र दिवस के मौके पर गैलेंट्री अवॉर्ड्स (Gallantry Award)का ऐलान हो चुका है। इस बार 942 जवानों को राष्ट्रपति (President)के हाथों सम्मानित किया जाएगा। इनमें से 95 जवानों को गैलेंट्री अवॉर्ड, 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (Presidential Medal)और 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए पदक से नवाजा जाएगा। जिन 95 जवानों को वीरता पुरस्कार मिलेगा, उनमें 78 पुलिसकर्मी हैं और 17 फायर विभाग के कर्मचारी हैं।
वहीं, जिन 101 जवानों को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 85 पुलिस सेवा, 05 अग्निशमन सेवा, 07 नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 04 सुधार सेवा के जवानों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा जिन 746 जवानों को सराहनीय सेवा के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड दिया जाएगा, उनमें 634 अवॉर्ड पुलिस सेवा, 37 अग्निशमन सेवा, 39 पुरस्कार नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड और 36 अवॉर्ड सुधार सेवा के जवानों को दिए जाएंगे।
राज्यवार गैलेंट्री अवार्ड की लिस्ट
राज्य के अनुसार छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।
पंकज शर्मा

