-
Advertisement
BJP Politics: नौ का बन रहा रूट प्लान, कैसे करेंगे अपने-अपने क्षेत्रों में लैंड-कुछ ऐसी है प्लानिंग,देखें
By Election: शिमला। हिमाचल की सियासत में बड़ा उलटफेर कर आए कांग्रेस ( Congress) के छह बागियों व तीन निर्दलीयों को अब अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचाने का रूट प्लान तैयार हो रहा है। इसके लिए सभी को चंडीगढ़ ले जाया गया है। वहीं पर ये सभी नौ अगले दो से तीन दिन रहेंगे। यहां से ये अपने-अपने क्षेत्रों में 27 या 28 को मूव करेंगे। इनके साथ बीजेपी( BJP) के बड़े नेता भी क्षेत्रों में जाएंगे। मतलब हर किसी के साथ एक बड़ा नेता जाएगा,उन्हें उनके संबंधित क्षेत्र में बकायादा बीजेपी वर्कर व अगल-बगल वाले बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में वेलकम के बाद सक्रिय किया जाएगा।
जयराम, बिंदल, अनुराग जाएंगे साथ
कुछ क्षेत्रों में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर(Leader of Opposition Jairam Thakur), कुछ में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल, कुछ में अनुराग ठाकुर साथ रहेंगे। इसके लिए बकायदा सभी की ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि इन नए-नए बने बीजेपी नेताओं को किसी तरह की दिक्कत-परेशानी ना हो। बताया जा रहा है कि इन्हें शनिवार रात ही शिमला से वापस चंडीगढ़ ले जाया गया। अब वहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल खाका तैयार कर रहे हैं। कैसे मूव ऑन करना है। क्योंकि उपचुनाव होने जा रहे हैं,इसलिए इन्हें अभी से अपने क्षेत्रों में एक्टिव भी करना है।
यह भी पढ़े:Himachal Political Crisis:हिमाचल की सियासत में अब होगा बड़ा धमाका, अदला-बदली में गरमाएगा माहौल
स्वागत के लिए बीजेपी के 200 कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे
इसी बीच कई स्थानों में इन नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर विरोध जारी है। शनिवार देर रात जब बीजेपी(BJP) में शामिल हुए सभी नौ नेता शिमला पहुंचे तो पीटर हॉफ में इनके स्वागत का कार्यक्रम रखा गया था। इसके लिए खास तौर पर बीजेपी शिमला जिला की ड्यूटी लगाई गई थी। कार्यकर्ताओं को जुटने के लिए कहा गया, लेकिन स्वागत के लिए बीजेपी के 200 कार्यकर्ता भी नहीं पहुंचे। यह देखना होगा कि कांग्रेस से आए नए नेताओं को बीजेपी काडर स्वीकार करेगा या नहीं।

