-
Advertisement
LIC ने अपने एन्यूटी प्लान ‘जीवन अक्षय’ और ‘न्यू जीवन शांति’ की दरों में किया बदलाव
पालमपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम पालमपुर शाखा (Life Insurance Corporation of India Palampur branch) में शुक्रवार को अभिकर्ता सम्मान दिवस (Agent Honor Day) का आयोजन किया गया जिसमें शाखा के अग्रणी अभिकर्ताओं को शिमला मंडल के विपणन प्रबन्धक राजिंदर कुमार भट्ट ने पालमपुर के मुख्य प्रबंधक शाम लाल मार्केंडेय की उपस्थिति में सम्मानित किया। इस अवसर पर विपणन प्रबंधक राजिंदर कुमार भट्ट ने अभिकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि एलआईसी ने पहली फरवरी, 2022 से अपने एन्यूटी प्लान्स (Annuity Plans) एलआईसी की जीवन अक्षय 7 (प्लान 857) और न्यू जीवन शांति (प्लान 858) की एन्यूटी दरों में बदलाव किया है।
यह भी पढ़ें: LIC ने लॉन्च किया शानदार प्लान, सिर्फ एक बार पैसा जमा करने पर मिलेगी जीवन भर पेंशन
उन्होंने कहा कि संशोधन एन्यूटी दरों के साथ ये प्लान्स पहली फरवरी, 2022 से उपलब्ध रहेंगे। इन दोनो एन्यूटी विकल्पों में एन्यूटी राशि की गणना एलआईसी की वेबसाइट पर दिए गए केलकुलेटर अथवा विभिन्न एलआईसी एप्स के माध्यम से की जा सकती है। यह प्लान्स आनलाईन और आफ लाईन उपलब्ध है। विपणन प्रबंधक राजिंद्र कुमार भटट ने कहा कि इस पेंशन प्लान (Pension Plan) में आजीवन गारंटीड पेंशन मिलेगी। जोकि 30 वर्ष की आयु से ही शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसमें पेंशन भुगतान के 10 विकल्प उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम ने कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में भी अपनी सामाजिक जिम्मेवारियों को बखूबी निभाया है। इसी के चलते एलआईसी विश्व की प्रथम 10 उत्कृष्ट सेवा प्रदाताओं में अपना विशिष्ट स्थान बनाये हुये हैं। उन्होंने अभिकर्ताओं व निगम की मार्किटिंग टीम को डिजिटल एप्लिकेशन आनंदा का भरपूर लाभ उठाने का भी आह्वान किया।
इन्हें भी किया सम्मानित
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले अभिकर्ताओं में एमडी आरटी कर चुके अभिकर्ता संजय सूद, चंचल शर्मा, सतीश ठाकुर, मीना मलिक,मदन लाल को सम्मानित किया गया। वहीं शतकवीर अभिकर्ता विनोद कुमार, मदन लाल, संजय राणा, रमेश चंद, अनिता ठाकुर तथा अर्ध शतकवीर अभिकर्ता चंचल शर्मा, विकास कुमार, संजय सूद, बांकु राम, स्वरूप चंद, सतीश ठाकुर, सुनीता देवी, रविंदर सूद, अजय, राहुल, सुनीता कटोच, जोगिंदर सिंह, प्यार चंद के अलावा अश्वनी राणा, देसराज ठाकुर, आरके शर्मा व अन्य अभिकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


