-
Advertisement
भय बिन होय न प्रीत… एयर मार्शल भारती ने सुनाई रामायण की चौपाई-पाकिस्तान को दिया सीधा मैसेज
India Pakistan Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर आर्मी से DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर मीडिया को जानकारी दी। इस दौरान एयर मार्शल भारती ने कहा-हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है पाकिस्तानी सेना के साथ नहीं है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया। दिनकर की कविता से शुरू किया गया। संदेश पर रामचरित मानस याद दिलाऊंगा। विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत बोले राम सकोप तक भय बिन होय ना प्रीत।
🚨 DGMK briefing 🇮🇳
"Binay na maanat jaladhi jad, gaye teen din beeti.
Bole Ram sakop tab, bhay binu hoi na preeti — समझदार को इशारा काफी है" pic.twitter.com/0UCsO0HDVt— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) May 12, 2025
एयर मार्शल भारती ने कहा यह स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम ऑपरेशनल हैं और नए मिशन के लिए तैयार हैं। इस लड़ाई को इस स्वरूप में होना था। अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी। हर लड़ाई एक तरह से नहीं होगी। हमें बस उनसे आगे रहना है। यह अलग तरह की लड़ाई थी। कई और तरह की लड़ाई सामने आएगी और हम तैयार हैं। हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि वो अपनी कहानियां बनाए। हमें एक जॉब दी गई, हमने उसे पूरा किया ।
Our fight was against terrorism and the terrorists. Accordingly, on May 7, we targeted only the terrorist sites. However, it is unfortunate that the Pakistan Military chose to support the terrorists and turned it into a personal conflict: Air Marshal AK Bharti, DGAO, IAF during… pic.twitter.com/f3D7dqXKS1
— PIB India (@PIB_India) May 12, 2025
पायलट रात और दिन में ऑपरेट करने के लिए तैयार
वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया, ‘नौसेना सर्विलांस, डिटेक्शन में लगी हुई थी। हमने मल्टीपल सेंसर्स और इनपुट्स दिए। हमने उन खतरों को पहचाना, जिन्हें तुरंत न्यूट्रिलाइज्ड किया जाना था। ड्रोन, हाईस्पीड मिसाइल और एयरक्राफ्ट की जानकारी दी गई, ये एडवांस राडार के जरिए दी गई। हमारे पायलट रात और दिन में ऑपरेट करने के लिए तैयार थे। हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर में मिग-29 एक्शन के लिए तैयार थे। संदिग्ध दुश्मन जहाज को कई सौ किमी. पास आने का मौका हमने पास के साल में नहीं दिया है।
आकाशे शत्रुन् जहि I
Destroy the Enemy in the Sky.#PahalgamTerrorAttack #OperationSindoor#JusticeServed #IndianArmy@IAF_MCC @indiannavy pic.twitter.com/vO28RS0IdE
— ADG PI – INDIAN ARMY (@adgpi) May 12, 2025
हौसले बुलंद हों तो मंजिलें कदम चूमती हैं
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया-इंटरनेशनल बाउंड्री से रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, विटेंज एयर डिफेंस सिस्टम और मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम की लेयर थी। इसे पारकर हमारी एयरफील्ड को अटैक करना उनके लिए मुश्किल था। बीएसएफ की भी सराहना करूंगा। उनके डायरेक्टर जनरल से लेकर पोस्ट पर पहरा देने वाले जवान बढ़ चढ़कर शामिल हुए और हमें हेल्प किया। हमारी मल्टी टियर्ड ग्रुप का वे भी हिस्सा थे। आपने सुना होगा, जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें कदम चूमती हैं।
पंकज शर्मा

