-
Advertisement
बीसीसीआई अंडर-23 महिला T20 ट्रॉफी: हिमाचल की टीम का ऐलान, अंशिका ठाकुर करेंगी कप्तानी
BCCI Under-23 Women’s T20 Trophy: हिमाचल प्रदेश की युवा महिला क्रिकेटरों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का सुनहरा अवसर मिलने जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा आयोजित की जाने वाली महिला अंडर-23 टी-20 एलीट ट्रॉफी (सत्र 2026-27) के लिए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) ने अपनी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम की कमान कुल्लू जिले की होनहार खिलाड़ी अंशिका ठाकुर को सौंपी गई है।
राजकोट में खेले जाएंगे सभी मुकाबले
टूर्नामेंट के सभी लीग मैच गुजरात के राजकोट में आयोजित होंगे। हिमाचल प्रदेश की टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज 14 नवंबर को ओडिशा के खिलाफ मैच से करेगी। बेहतर प्रदर्शन और शानदार शुरुआत के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरने को तैयार इस टीम पर राज्य की निगाहें टिकी होंगी।
हिमाचल का मैच शेड्यूल (राजकोट)
14 नवंबर: बनाम ओडिशा
15 नवंबर: बनाम मुंबई
17 नवंबर: बनाम त्रिपुरा
19 नवंबर: बनाम असम
21 नवंबर: बनाम आंध्र प्रदेश

विभिन्न जिलों से चुनी गई 16 सदस्यीय टीम
टीम में प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से खिलाड़ियों को मौका दिया गया है:
कुल्लू: अंशिका ठाकुर (कप्तान)
बिलासपुर: इशानी दास, खुशी चौहान
चंबा: हिमानी शर्मा, तवीश बाला
हमीरपुर: सुहाना सैनी
कांगड़ा: अहाना शर्मा, धन्या लक्ष्मी
मंडी: साक्षी
शिमला: अनाहिता दिग्विजय सिंह, अनशिका सिंह सैनी, देवांशी वर्मा, मनीषा
सिरमौर: पारखी ठाकुर
सोलन: कनुप्रिया
ऊना: अनशिता सैंडल

मजबूत सपोर्ट स्टाफ और कोचिंग टीम
एचपीसीए ने खिलाड़ियों की तैयारी और प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए एक अनुभवी सपोर्ट स्टाफ भी तैनात किया है:
मुख्य कोच: अनघा देशपांडे
बल्लेबाजी कोच: वरुण शर्मा
सहायक कोच: सनी भट्ट
फिजियो: मनीषा
स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच: प्रीति रानी
वीडियो एनालिस्ट: आशुतोष पांडे
मसाज थेरेपिस्ट: सोनाली ठाकुर
टीम मैनेजर: शिव कपूर

राजकोट में आयोजित हो रही इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी में हिमाचल की यह युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत छाप छोड़ने के उद्देश्य से मैदान में उतरेगी।
राहुल कुमार
