-
Advertisement
ऊना में बोतल क्रशिंग मशीन स्थापित, वेस्ट प्लास्टिक की गंदगी होगी खत्म
ऊना। जिला प्रशासन द्वारा प्लास्टिक वेस्ट (Plastic Waste) को एकत्रित करने के लिए बोतल क्रशिंग मशीनों (Bottle Crushing Machine) को स्थापित करने की मुहिम शुरू कर दी गई है। जिसके तहत गुरुवार को ऊना जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर डीसी ऊना (DC Una) राघव शर्मा ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत बोतल क्रशिंग मशीन का शुभारंभ किया। शहर के अतिरिक्त अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों जैसे-माता चिंतपूर्णी मंदिर, रायपुर मैदान, जिला अस्पताल और अन्य जगह पर भी जिला प्रशासन द्वारा इस तरह की मशीनें स्थापित की जा रही हैं, ताकि प्लास्टिक वेस्ट को गंदगी फैलाने से रोका जा सके और उसे सही तरीके से दोबारा इस्तेमाल किया जा सके।
वेस्ट प्लास्टिक होगा रीसायकल
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट आम जनमानस के लिए काफी घातक (Dangerous) सिद्ध हो सकता है। ऐसे में इसे सुनियोजित तरीके से रीसायकल करने के लिए इन मशीनों को स्थापित किया जा रहा है। इससे एक तरफ जहां प्लास्टिक कचरा दोबारा इस्तेमाल के लिए आसानी से उपलब्ध होगा। वहीं, साथ ही साथ प्लास्टिक कचरा जुटाने में मदद करने वाले तमाम लोगों को भी पुरस्कार जीतने का मौका मिलेगा।

इनाम जीतने का मौका
इसके तहत मशीन में बोतल डालने के बाद व्यक्ति को अपना मोबाइल नंबर उस पर दर्ज करना होगा मशीन में नंबर दर्ज करने के साथ ही एसएमएस के माध्यम से व्यक्ति को पंजीकरण की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी और लकी ड्रा में उसे पुरस्कार (Award) जीतने का मौका मिल सकता है।
यह भी पढ़े:हिमाचल में ग्रीन दिवाली: बाजार में उतरे गोबर से बने दिए; कीमत महज 10 रुपए

