-
Advertisement
हाथों में मेहंदी लगी दुल्हन का कुछ ऐसा दिख गया,Video देख उड़ गए यूजर्स के होश
Viral Video : इंटरनेट की दुनिया में क्या छिपा है,लाख कोशिश करने के बाद भी कुछ छिप नहीं पाता। ऐसा ही इस वीडियो में भी दिख रहा है। वीडियो दुल्हन से जुडा हुआ है। दरअसल हाथों में मेहंदी (Mehndi) लगाए बैठी दुल्हन का कुछ ऐसा दिख जाता है जिससे यूजर्स के होश उड़ जाते हैं। इसके बाद क्या था सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल होने लगा। वायरल वीडियो पर लोग तरह.तरह के कमेंट भी कर रहे हैं।
वायरल वीडियो (Viral Video) में हाथों में लगी दुल्हन की मेहंदी दिखाई दे रही है। बात यहीं से शुरू होती है, दरअसल, दुल्हन के हाथों में लगी मेहंदी की डिजाइन लोगों को आकर्षित नहीं कर रहे, बल्कि उसके हाथ की कटी नस यूजर्स का ध्यान अपनी और खींच रही है। इसके बाद यूजर्स वीडियो में तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ ने लिखा पहले ये बताओ नस क्यों काटी, दूसरे ने लिखा पक्का लव मैरिज है, एक अन्य ने लिखा फाइनली लव मैरिज सक्सेसफुल।
वीडियो देखकर हर कोई हैरान
फिलहाल वीडियो की सच्चाई क्या है यह तो अभी सामने नहीं आई है। लेकिन वीडियो देखकर हर कोई हैरान जरूर है। ऐसा आखिर क्या हुआ होगा कि (Bride) दुल्हन की नस कटी हुई है, वह भी शादी के मौके पर। ये सवाल अभी भी वैसे ही बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- दुल्हन को नहीं थी Mehndi लगाने की फुर्सत,शादी के दिन भी Office का करती रही काम
-पंकज शर्मा

