-
Advertisement
शिमला के जुब्बल में कार हादसा, एक व्यक्ति की गई जा#न
Car Accident in shimla: हिमाचल में सड़क हादसे लोगों की जान ले रहे हैं। शिमला जिला के जुब्बल के तहत दोची में एक कार हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोची निवासी धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने कमरे की तरफ जा रहा था तो उसे NH-705 पर एक गाड़ी के गिरने की आवाज सुनाई दी।
जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक कार (HP 10 B4141) हादसे का शिकार हुई है। जब उन्होंने कार में देखा तो उसमें एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था, उन्होंने उसे बाहर निकाला और इलाज के लिए जुब्बल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान लाहौरी सिंह निवासी बधाल, दोची तहसील जुब्बल शिमला के रूप में हुई है। पुलिस ने बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

