-
Advertisement
शिमला में रिज पर मनाया बाल दिवस, सीएम सुक्खू ने बच्चों के साथ डाली नाटी
Children’s Day 2025: शिमला के रिज पर बाल दिवस मनाया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ बाल दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में विशेष बच्चों के अलावा शहर के दूसरे स्कूलों के बच्चे भी शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास निदेशालय की ओर से 14 से 16 नवंबर तक शिमला स्थित बाल गृह टूटीकंडी में चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट 2025 आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में आज रिज पर विशेष बच्चों के लिए कार्यक्रम रखा गया
अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया
रिज पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने जमकर डांस किया इस दौरान सीएम ने बच्चे को गोद में उठाकर नाटी डाली। हिमाचल पुलिस के बैंड हार्मनी ऑफ द पाइंस द्वारा प्रस्तुत गानों पर सभी स्कूलों के छात्र थिरके। इस दौरान कई स्कूलों के बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सीएम सुक्खू ने कहा कि बच्चों के प्यारे चाचा नेहरू कहते थे, ‘बच्चे बाग की नाजुक कली हैं, जिन्हें प्यार और कोमलता से संवारना चाहिए।’ नेहरू जी से प्रेरणा लेकर हमने मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट का दर्जा दिया है। हम उनके दिखाए रास्तों पर चलकर हर बच्चे को ममता और सुरक्षा की छांव दे रहे हैं। पढ़ाई-लिखाई, रहन-सहन और हर जरूरत का ध्यान रखते हुए उन्हें खुशहाल भविष्य दे रहे हैं।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

