-
Advertisement
35 बॉल में 100 रन, वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी का फैन हुआ हर कोई, सचिन ने कही ये बात
Vaibhav Suryavanshi: IPL के मैदान में एक ही नाम की चर्चा रही और वो है वैभव सूर्यवंशी। 14 साल के बिहार के इस बेटे ने आईपीएल में केवल 35 बॉल पर सेंचुरी मारकर इतिहास रच दिया। वैभव आईपीएल (IPL) के इतिहास में भारत की तरफ से सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वैभव ने युसूफ पठान के 37 गेंद पर शतक लगाने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वैभव अब आईपीएल के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर क्रिस गेल (Chris Gayle)का नाम आता है। भले ही वैभव आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन टी-20 में वे सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। वैभव के इस रिकॉर्ड पर उन्हें देशभर से बधाई मिल रही है…
𝙏𝙖𝙡𝙚𝙣𝙩 𝙢𝙚𝙚𝙩𝙨 𝙊𝙥𝙥𝙤𝙧𝙩𝙪𝙣𝙞𝙩𝙮 🤗
He announced his arrival to the big stage in grand fashion 💯
It’s time to hear from the 14-year old 𝗩𝗮𝗶𝗯𝗵𝗮𝘃 𝗦𝘂𝗿𝘆𝗮𝘃𝗮𝗻𝘀𝗵𝗶 ✨
Full Interview 🎥🔽 -By @mihirlee_58 | #TATAIPL | #RRvGT https://t.co/x6WWoPu3u5 pic.twitter.com/8lFXBm70U2
— IndianPremierLeague (@IPL) April 29, 2025
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने वैभव को लेकर एक ट्वीट किया। सचिन ने अपने पोस्ट में लिखा कि वैभव का निडर दृष्टिकोण, बैट स्पीड, शुरुआत में ही लेंथ को पहचानना और गेंद के पीछे अपने एनर्जी को ट्रांसफर करना यही एक शानदार पारी का नुस्खा था। अंतिम परिणाम 38 गेंदों पर 101 रन।
Vaibhav’s fearless approach, bat speed, picking the length early, and transferring the energy behind the ball was the recipe behind a fabulous innings.
End result: 101 runs off 38 balls.
Well played!!pic.twitter.com/MvJLUfpHmn
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 28, 2025
एक्टर विवेक ओबरॉय ने लिखा, बूम…दूसरे सबसे तेज शतक….राजस्थान रॉयल्स के इस लड़के ने दिखा दिया है कि उम्र केवल एक नंबर है। इसने साबित कर दिया है कि आपके सपनों को इजाजत या बर्थ सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होता। चाहे तुम्हारा जो भी गेम रहे, किसी भी स्टेज पर हो, इस नाम को याद रखना और इस पल को याद रखना। जाओ अपना इतिहास रचो।
Boom! #vaibhavsuryavanshi . Second fastest IPL hundred EVER.
This kid from Rajasthan Royals just showed everyone that age is just a number.
Hundred off pure fire. Proof that your dreams don't need permission or a birth certificate.
So, whatever your game, whatever your stage,… pic.twitter.com/zCNqoSx2Rj— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) April 28, 2025
पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने लिखा कि 14 साल की उम्र में आप क्या कर रहे थे? यह बच्चा बिना पलक झपकाए दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों का सामना कर रहा है! वैभव सूर्यवंशी, नाम याद रखें! निडर रवैये के साथ खेलना! अगली पीढ़ी को चमकते हुए देखकर गर्व होता है!
What were you doing at 14?!! This kid is taking on the best bowlers in the world without blinking an eyelid! Vaibhav Suryavanshi — remember the name! Playing with a fearless attitude 🔥 Proud to see the next generation shine! #VaibhavSuryavanshi #GTvsRR
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) April 28, 2025
पंकज शर्मा

