-
Advertisement
जरुरत से ज्यादा नींबू का सेवन ठीक नहीं, बन सकता है परेशानी का कारण
यूं तो नींबू का सेवन हमारे लिए लाभदायक होता है। लोग नींबू पानी का सेवन करना पसंद करते हैं,क्योंकि इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। लेकिन जब हम जरुरत से ज्यादा इसका सेवन करने लगते हैं तो यह हानिकारक हो सकता है। कोरोना वायरस ने नींबू को हमारे लिए अमृत बना दिया है। अब इम्युनिटी बढ़ाने के लिए लोग हर रोज नींबू को अपने आहार में शामिल कर रहे हैं। जैसे कभी सुबह खाली पेट नींबू पानी पीना या सलाद में नींबू का रस मिलाना। लेकिन जरुरत से ज्यादा नींबू का सेवन आपके स्वास्थ्य को जोखिम में डाल सकता है।
आइए जानते हैं आखिर क्यों है नींबू का ज्यादा सेवन हानिकारक…
सेवन करने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचना चाहिए अमेरिकन डेंटल एसोसिएशन के अनुसार नींबू अत्यधिक एसिडिक होते हैं। इसलिए बार-बार एक्सपोजर आपके दांतों के इनेमल खराब कर सकता है। आपको नींबू पानी के सेवन करने के तुरंत बाद ब्रश करने से बचना चाहिए और सादा पानी पीना चाहिए।

ज्यादा नींबू खाने से माइग्रेन हो सकता है-
हालांकि यह अभी तक सिद्ध नहीं हुआ है, मगर पिछले कुछ वर्षों में कुछ अध्ययनों ने माइग्रेन और खट्टे फलों के बीच एक संबंध की खोज की है। नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है। एक प्राकृतिक मोनोमाइन जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है।
बहुत ज्यादा नींबू का सेवन आपका पेट खराब कर सकता है। नींबू पानी अक्सर पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। मगर पानी में ज्यादा नींबू निचोड़ने से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्कलस रोग (GIRD) जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी कर सकते हैं और घबराहट व उल्टी का कारण बन सकते हैं। नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है। एक प्राकृतिक मोनोमाइन जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है।

