-
Advertisement
रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान में फायरिंग, जश्न के बीच गोली लगने से महिला की की गई जा#न
Himachal News: शिमला जिला के रोहड़ू में धार्मिक अनुष्ठान की खुशी उस समय गहरे शोक में बदल गई जब गोली चलने से एक महिला की मौत हो गई। कुलगांव क्षेत्र में दो देव भाईयों देवता शालू महाराज कूपड़ी मेलटी और शालू महाराज कुलगांव के मिलन के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद थे।
बकोरा गांव की रहने वाली थी रितिका
परंपरा के अनुसार इस दौरान कई लोग हवाई फायरिंग कर रहे थे। इस दौरान एक गोली महिला को लग गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। महिला की पहचान रितिका( 26) पत्नी सतीश निवासी बकोरा गांव (तहसील चिड़गांव) के रूप में हुई है। घटना के बाद महिला को तुरंत सिविल अस्पताल रोहड़ू ले जाया गया, लेकिन ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उत्सव का माहौल शोक में बदल गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लापरवाही से स्थानीय लोग भी स्तब्ध
अब तक यह भी पता नहीं चल पाया कि गोली किसने चलाई । ऐसे कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग अपनी बंदूके लेकर पहुंचते हैं और उत्सव में हवाई फायरिंग करते हैं। धार्मिक कार्यक्रम में इस तरह की लापरवाही से स्थानीय लोग भी स्तब्ध हैं। पुलिस के अनुसार इस घटना को लेकर चिड़गांव थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच अमल में लाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी धार्मिक या सार्वजनिक आयोजन में हथियारों का प्रदर्शन या फायरिंग करने से बचें, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

