-
Advertisement
हिमाचल लोकभवन से राज्यपाल शुक्ल की विदाई: सीएम शुक्ल बोले- राज्यसभा चुनाव को लेकर पहले ही निश्चिंत थी कांग्रेस
Himachal Governor: हिमाचल के राज्यपाल रहे लोकभवन से शिव प्रताप शुक्ल सोमवार सुबह तेलंगाना के लिए रवाना हो गए। शुक्ल अब तेलंगाना के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे। हिमाचल के नए राज्यपाल कविंद्र गुप्ता हैं, जो मंगलवार सुबह 11:45 बजे शपथ ग्रहण करेंगे। शिव प्रताप शुक्ल और जानकी शुक्ला को विदाई देने के लिए विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और मंत्री , विधायक पहुंचे.
तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा
सीएम सुक्खू ने कहा कि शिव प्रताप शुक्ल का राज्यपाल के तौर पर तीन साल का कार्यकाल सराहनीय रहा। जिन बिलों को लेकर उनके मन में शंका थी, उसे सरकार वक़्त-वक़्त पर दूर करती रही। राज्यपाल ने अपने विवेक से बिलों पर साइन किया और जिन बिलों को राष्ट्रपति के पास भेजने की आवश्यकता थी, उन्हें वहां भेजा।
कांग्रेस ने आम कार्यकर्ता का चयन किया
सीएम क्खू ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में के लिए कांग्रेस ने आम कार्यकर्ता का चयन किया है। बीजेपी के कुछ नेताओं और मीडिया राज्यसभा चुनाव में छेड़-छाड़ की बात कर रहा था। कांग्रेस पहले से ही अपनी जीत को लेकर निश्चिंत रही सीएम बताया कि सरकार ने तृतीय श्रेणी की सरकारी भर्ती में महिलाओं को 25 फ़ीसदी आरक्षण देने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने T-20 विश्व कप में भारतीय टीम की जीत पर बधाई दी। उन्होंने पूरा मैच देखा और इसका आनंद लिया।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

