-
Advertisement
प. बंगाल में फिर भड़की हिंसाः दो गुट आपस में भिड़े, आगजनी- जमकर पथराव हुआ
पश्चिम बंगाल में रामनवमी के दिन शुरू हुई हिंसा के बाद से ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हावड़ा और उत्तरी दिनाजपुर में हुई हिंसा के बाद आज हुगली में हिंसा का मामला सामने आया है। जहां पर एक शोभायात्रा के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। इसके बाद इलाके में जमकर पथराव हुआ है। साथ ही आगजनी भी हुई है। पुलिस मौके पर भेजी गई है। हालात पर सख्ती से काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, हुगली में बीजेपी की शोभा यात्रा के दौरान जमकर बवाल और पथराव हुआ। सरकार कोई एक्शन नहीं ले रही है।
वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष ने तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया
पश्चिम बंगाल में वरिष्ठ बीजेपी नेता दिलीप घोष ने इस मामले में तृणमूल कांग्रेस की सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा, शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं और बच्चों पर पथराव किया गया है। हावड़ा हिंसा के बाद भी राज्य सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पथराव किया जा रहा है और वाहनों में तोड़फोड़ की जा रही है।
Rishra, in Hoogly, is burning. Ramanavami Shobha Yatra has been attacked… Situation is extremely tense. West Bengal Police, as if under instructions, is a mute spectator, as Muslim mobs assault.
Mamata Banerjee, after loss in Sagardighi, is desperate to consolidate Muslim vote. pic.twitter.com/ogVmQ49N7C
— Amit Malviya (@amitmalviya) April 2, 2023
गौरतलब है कि एक अप्रैल को हावड़ा में भी पथराव और हिंसा की खबरें आई थीं। रामनवमी के दिन शोभायात्रा के दौरान हिंसा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा, बीजेपी बंगाल के माहौल को खराब करना चाहती है। ममता बनर्जी ने कहा कि हिंसा के लिए हिंदू नहीं, बल्कि बीजेपी जिम्मेदार है। ममता ने कहा कि, राज्य में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। अपराधियों का कोई धर्म नहीं होता। इस मामले में हिंसा फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हावड़ा हिंसा में 41 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


