-
Advertisement
श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा से जुड़े गायनोलॉजिस्ट डॉ तन्वी कटोच व पीडियाट्रिशियन डॉ अतुल गुप्ता
Shree Balaji Hospital Kangra: निजी क्षेत्र में हिमाचल के सबसे बड़े मल्टी स्पेशियलिटी स्वास्थ्य संस्थान श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनोलॉजिस्ट) डॉ तन्वी कटोच व बाल रोग विशेषज्ञ (पीडियाट्रिशियन) डॉ अतुल गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे। पीजीआई से एमडी डॉ तन्वी कटोच बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्वाइन किया है। वे इससे पहले कई स्वास्थ्य संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी है और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी सभी समस्याओं के निराकरण में महारत हासिल किए हुए हैं।
8 से अधिक वर्षों का अनुभव
बतौर स्त्री रोग विशेषज्ञ 8 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाली डॉ. तन्वी कटोच ने डीएनबी. स्त्री एवं प्रसूति रोगरजिस्ट्रारशिप (सीनियर रेज़ीडेंसी) (पीजीआई)गायनेकोलॉजिक लैप्रोस्कोपी, रिस्क प्रेग्नेंसी एवं भ्रूण चिकित्सा (पी.जी.आई.) में फ़ेलोशिप हासिल कर रखी है। उन्हें हाई-रिस्क प्रेग्नेंसी(गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप, प्लेसेंटा प्रिविया, पूर्व सीज़ेरियन, मिर्गी, हृदय रोग, गुर्दे का रोग, Rh नेगेटिव, पूर्व सर्जरी, प्लेसेंटा एक्रीटा, ऑटोइम्यून बीमारियाँ, बार-बार गर्भपात, गर्भाशय ग्रीवा की कमजोरी) जटिल प्रसव (डिफ़िकल्ट डिलीवरीज़) गर्भधारण पूर्व, प्रसवपूर्व एवं प्रसवोत्तर देखभाल, गर्भपात (एम.टी.पी.) भ्रूण चिकित्सा एवं हस्तक्षेप (फीटल मेडिसिन एंड इंटरवेंशन्स)(जुड़वां गर्भावस्था, भ्रूण विकास में कमी, एम्नियोसेंटेसिस, सी.वी.एस., गर्भाशय में रक्त आधान, भ्रूण असामान्यताओं की अनुवांशिक जाँच, भ्रूण डॉपलर अल्ट्रासाउंड) में महारत हासिल है। गर्भनिरोधक उपाय, बांझपन (इंफर्टिलिटी), पी.सी.ओ.डी., एंडोमीट्रियोसिस, किशोरावस्था से जुड़ी समस्याएं, रजोनिवृत्ति पश्चात समस्याएँ, लैप्रोस्कोपिक एवं हिस्टेरोस्कोपिक सर्जरी(फाइब्रॉइड्स, सिस्ट, एंडोमेट्रियल पॉलिप, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव, गर्भाशय ग्रीवा की कमजोरी, बांझपन, गर्भाशय-उच्छेदन / हिस्टरेक्टॉमी – TLH इत्यादि) व ओपन गायनेकोलॉजी एवं योनि मार्ग की शल्यक्रियाओं के लिए मरीज उनकीश्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा में सेवाएं ले सकते हैं।
मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य कर चुके डॉ अतुल गुप्ता
वहीं डॉ अतुल गुप्ता बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बेहतर कार्य कर चुके हैं। निजी व सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में काम कर चुके डॉ गुप्ता ने नवजात से लेकर किशोर अवस्था तक के बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर उम्दा काम किया है और वे कई संस्थाओं से भी जुड़े हैं। डॉ अतुल गुप्ता एमबीबीएस (केआईएमएस हुबली)डीसीएच (अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय)
नियोनेटोलॉजी में प्रशिक्षु फेलोशिप (आईएपी और फोर्टिस मोहाली) पीजीपीएन (यूएसए बोस्टन) नवजात शिशु, टीकाकरण, किशोरावस्था, वृद्धि एवं विकास, व्यवहार संबंधी भावनात्मक समस्याएँ, पालन-पोषण के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय संकाय आईएपीइक्विपकिड्स इंडिया से प्रमाणित भावनात्मक बुद्धिमत्ता प्रशिक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं। साथ ही डॉ अतुल गुप्ता का भारतीय बाल चिकित्सा अकादमी द्वारा भारत में पालन-पोषण के लिए पहली दिशानिर्देश में योगदानकर्ता और पर्यावरण बाल स्वास्थ्य अध्याय की कॉफी टेबल बुक में योगदानकर्ता का साथ बतौर बाल रोग विशेषज्ञ 21 वर्षों का अनुभव है।
अस्पताल से सीएमडी डॉ राजेश शर्मा ने कहा कि श्री बालाजी अस्पताल कांगड़ा वर्षों से लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करता रहा है। आने वाले समय में इन दो विशेषज्ञों के संस्थान से जुड़ने से महिलाओं और बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त होंगी।
राहुल

