-
Advertisement
हमीरपुर के युवक से म्यांमार में साइबर स्लेवरी, विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी
Cyber slavery Case: हमीरपुर में भोरंज थाना क्षेत्र के तहत विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, अवैध रूप से म्यांमार भेजने और जबरन साइबर गतिविधियों में शामिल करने के आरोपों में एफआईआर दर्ज की गई है। यह एफआईआर भोरंज निवासी एक युवक की शिकायत पर दर्ज की गई है। इससे पहले प्रदेश के तीन अन्य जिलों में भी इसी तरह के मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। शिकायत के अनुसार हमीरपुर जिले के युवक को चंडीगढ़ स्थित एक एजेंट के माध्यम से थाईलैंड भेजा गया था, लेकिन वहां से अवैध तरीके से म्यांमार पहुंचा दिया गया। म्यांमार में साइबर स्लेवरी के दलदल में झोंकते हुए जबरन ऑनलाइन धोखाधड़ी और अन्य साइबर गतिविधियों में शामिल किया गया।
300 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया
भारत सरकार की पहल पर भारतीय वायुसेना की विशेष फ्लाइट के जरिए बीते नवंबर माह में म्यांमार से करीब 300 भारतीय नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया था। इनमें लगभग 30 युवक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखते थे। हमीरपुर जिला के दो युवक इसमें शामिल थे। भारत वापसी के बाद दिल्ली में जरूरी जांच और औपचारिकताएं पूरी कर सुरक्षा एजेंसियों ने सभी को उनके घर भेज दिया था। केंद्रीय जांच एजेंसियों की सिफारिश पर हिमाचल प्रदेश पुलिस निदेशालय ने मामले में कार्रवाई के निर्देश जारी किए थे। इसी कड़ी में अब भोरंज थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
थाईलैंड में बेहतरीन जॉब का झांसा देकर अवैध रूप से भेजा
वहीं एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि भोरंज क्षेत्र के शिवम कुमार ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि चंडीगढ़ के एक एजेंट ने उसे थाईलैंड में बेहतरीन जॉब का झांसा देकर अवैध रूप से भेजा था। जिसके तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है वहीं एसपी हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने लोगों से अपील की है कि विदेश जाने से पहले कंपनी के दस्तावेज अच्छी तरह से चेक कर ले उसके बाद ही विदेशी जाएं उन्होंने कहा कि मामले में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 143(2), 137(2), 111(2), 318(2), 61(2), 62 तथा इमीग्रेशन एक्ट 1983 की धारा 24 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच की जा रही है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

