-
Advertisement
Himachal: ऑनलाइन भी बनेंगे हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड, करना होगा ऐसा- जानने को पढ़ें खबर
मंडी। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा (CMO Dr. Devendra Sharma) ने बताया कि हिमकेयर स्वास्थ्य कार्ड (Him Care Health Card) बनाने की प्रक्रिया फिर आरंभ की गई है। कार्ड ऑनलाइन भी बनवाए जा सकते हैं। इसके लिए लोकमित्र केंद्र अथवा सामुदायिक सेवा केंद्र के माध्यम से या लाभार्थी स्वयं संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की हिमकेयर योजना के तहत पांच लाख रुपये तक की स्वास्थ्य सुरक्षा सुविधा प्रदान करने का प्रावधान है। इसके तहत कार्ड बनाने की प्रक्रिया फिर से शुरू हो चुकी है। यदि किसी ने पहले ही हिमकेयर हेल्थ कार्ड बनवा लिए हैं तो उनका नवीनीकरण www.hpsbys.in वेबसाइट पर कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अल्पसंख्यक Scholarship Scheme के ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई, जाने क्या है नई डेट
इन खास बातों का रखें ध्यान
योजना के तहत लोकमित्र केंद्र पर पंजीकरण और निर्धारित दस्तावेज को अपलोड करने के लिए लाभार्थी को प्रीमियम के अतिरिक्त 50 रुपए का शुल्क अदा करना होगा। पंजीकरण के लिए राशन कार्ड, आधार कार्ड व संबधित विभाग से प्रमाण पत्र अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे पंजीकृत रेहड़ी-फड़ी वाले, स्वच्छता कार्यों में जुड़े लोग और मनरेगा (MGNREGA) के तहत जिन्होंने वर्ष 2020-21 में 50 दिन या उससे अधिक कार्य किया है, से प्रीमियम नहीं लिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त एकल नारी, 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग, 70 वर्ष की आयु से अधिक वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, आशा वर्कर्ज, मिड-डे-मील कार्यकर्ता, दिहाड़ीदार (सरकारी, स्वायत्त संस्थानों, सोसायटी, बोर्ड एवं निगम के कर्मचारी), अनुबंध और आउटसोर्स कर्मचारी से केवल 365 रुपए और उपरोक्त के अतिरिक्त जो व्यक्ति नियमित सरकारी कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं है वे एक हजार रुपये देकर योजना के तहत कार्ड बनवा सकते हैं।
सेवानिवृत्त, पेंशनधारी एवं सरकारी कर्मचारी (पति-पत्नी) हिमकेयर योजना में नहीं आते, लेकिन वे अपने बच्चे जो 25 वर्ष से अधिक आयु के हैं के कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन लाभार्थियों के आयुष्मान योजना के तहत कार्ड बने हुए हैं वे हिमकेयर के कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते।
जानकारी के लिए मोबाइल 98162-55492 पर करें कॉल
उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी या शिकायत के लिए हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य बीमा योजना सोसायटी के जिला समन्वयक विकास कुमार से उनके मोबाइल 98162-55492 पर सीधे, व्हाट्सएप या मैसेज के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है।
हिमाचल अभी अभी Mobile App का नया वर्जन अपडेट करने के लिए इस link पर Click करें ….

