-
Advertisement
महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन, नशे के खिलाफ आंदोलन चलाने का लिया प्रण
Himachal News:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री स्व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने उन्हें याद किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।गांधी जयंती पर आज जिला प्रशासन की ओर से सुबह सीटीओ से लोअर बाजार होते हुए रिज तक प्रभात फेरी भी निकाली गई
आज के दिन दो फूल खिले थे
,इस दौरान राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज के दिन दो फूल खिले थे जिनसे महका हिन्दुस्तान एक का नाम अमन था तो दूसरे का जय जवान। महात्मा गांधी ने संघर्ष करके अंग्रेजो को बाहर कर देश को आजादी दिलाई। गांधी ने पूरा जीवन देश के लिए जिया। देश में जब गरीबी थी तो एक धोती पहनी उसी वेश में इंग्लैंड में वार्ता के लिए गए। राज्यपाल ने कहा कि देश हमेशा महात्मा गांधी को याद रखेगा। वहीं राज्यपाल ने इस अवसर पर दशहरे की भी शुभकामनाएं दी और कहा कि आज रावण रूपी राक्षस जलाया जाता है। समाज में जितनी भी बुराइयां व्याप्त है उन्हें जलाने का काम आज होना चाहिए। हिमाचल में भी नशे की बुराई है हम स्वयं भी और दूसरो को भी इस बुराई से मुक्त करने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि आज के दिन दो फूल खिले थे जिनसे महका हिन्दुस्तान एक का नाम अमन था तो दूसरे का जय जवान।@ShivPShukla_Gov #Gandhianvalues #HimachalPradesh pic.twitter.com/6w2G5TRLdO
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 2, 2025
बढ़ते नशे पर काबू पाने के लिए सख्त कानून बनाए
इस दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महात्मा गांधी संपन्न परिवार से थे लेकिन लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई करने के बाद आजादी के लिए कूद पड़े। देश में गरीबी थी ऐसे में महात्मा गांधी ने धोती पहनने का फैसला लिया। उन्होंने अहिंसा का मार्ग अपनाया और उनके सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश में जब अन्न की कमी थी तब आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया।वहीं इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में बढ़ते नशे पर काबू पाने के लिए कहा कि कानून सख्त बनाए गए हैं नशे के खिलाफ पूरे प्रदेश में आंदोलन चलाया जाएगा।सीएम ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने और अच्छाइयों को अपनाने का है।
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने देश में जब अन्न की कमी थी तब आत्मनिर्भर बनाने के लिए जय जवान जय किसान का नारा दिया। @SukhuSukhvinder #antidrugcampaign #GovernmentInitiatives pic.twitter.com/0ZUD6FaZWy
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 2, 2025
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

