-
Advertisement
एचआरटीसी परिचालक भी बैठ गए 10 दिन के क्रमिक अनशन पर
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के परिचालकों (HRTC bus cunductor) ने सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। परिचालक क्लर्क के समान वेतनमान की सरकार से मांग कर रहे हैं। राज्य एचआरटीसी परिचालक यूनियन के बैनर तले आज से 22 जुलाई तक परिचालक क्रमिक अनशन पर बैठ गए हैं। अगर फिर भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो आंदोलन को तेज करने की परिचालकों ने सरकार को चेतावानी दी है।
यह भी पढ़ें:मुकेश बोले- चार्जशीट का इतना खौफ कि धमकियां देने पर उत्तर गए सीएम

राज्य एचआरटीसी यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष कृष्ण चंद ने कहा कि 2006 तक परिचालकों को क्लर्क के समान वेतनमान दिया जाता था लेकिन अब परिचालकों को इससे बाहर कर दिया है जिससे प्रदेश के साढ़े चार हजार परिचालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है इसलिए सरकार परिचालकों को क्लर्क के समान वेतनमान देने का निर्णय लें अन्यथा परिचालक यूनियन अपने आंदोलन को और उग्र करेगी। जाहिर है जिला स्तर पर ये बस परिचालक वेतन को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार इनकी तरफ ध्यान नहीं दे रही है। HRTC कर्मचारियों का वेतन 5910+1900 फिक्स किया गया है। हिमाचल परिवहन कंडक्टर यूनियन का आरोप है कि वर्ष 2012 से परिवहन निगम में अधिकारियों द्वारा क्लास थ्री के कर्मचारियों का वेतन 5910+2400 मनमाने तरीके से फिक्स कर दिया था, जबकि अब इसे फिर से घटाकर 5910+1900 कर दिया है। वेतनमान बढ़ाने की जगह घटाया गया है। प्रदेश के अन्य कर्मचारियों को बढ़ा हुआ वेतनमान मिल रहा है। यूनियन का कहना है कि हिमाचल में सिर्फ कंडक्टर ही ऐसी कैटेगरी है, जिन्हें वेतनमान का लाभ नहीं दिया जा रहा है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


