-
Advertisement
कैदियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य जारी, अब नाहन जेल के कैदी करेंगे ये भी काम
Last Updated on January 20, 2023 by sintu kumar
नाहन। प्रदेश की जेलों में सजा काट रहे कैदियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अब इसी कड़ी में सैंट्रल जेल नाहन (Central Jail Nahan) के कैदी कार वॉशिंग का भी कार्य कर अपनी आमदनी बढ़ा सकेंगे। जेल विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह (ADG Anand Pratap Singh) ने शुक्रवार दोपहर बाद नाहन में सैंट्रल जेल के माध्यम से शुरू किए गए कार वॉशिंग स्टेशन का शुभारंभ किया। कार वॉशिंग स्टेशन से करीब आधा दर्जन कैदियों को रोजगार मिलेगा।
यह भी पढ़े:एसजेवीएनएल विद्युत परियोजनाओं में बढ़ाए हिमाचल की ऊर्जा हिस्सेदारी: सीएम सुक्खू
अतिरिक्त महानिदेशक आनंद प्रताप सिंह ने बताया कि जेल विभाग (Jail Department) की ओर से नाहन में शुरू किया गया कार वॉशिंग स्टेशन (Car Washing Station) एक बेहतर प्रयास है। इस स्टेशन के माध्यम से नाहन जेल के 5 से 6 कैदियों को रोजगार मिल सकेगा। यहां से होने वाली कमाई संबंधित कैदियों के खाते में जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल विभाग का प्रयास रहता है कि जेलों में बंद कैदियों को स्वावलंबी बनाकर रोजगार दिया जाए। इसी दिशा में यह एक ओर छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा कि उनसे पहले के अधिकारियों ने भी कैदियों के वेलफेयर की दिशा में बहुत सारे कार्य किए हैं, जिनका वर्तमान में कैदियों को बड़ा लाभ मिल रहा है।
अतिरिक्त महानिदेशक ने बताया कि जेलों में बहुत से कैदी ऐसे हैं, जो अधिक पढ़े लिखे नहीं होते। इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं कि लाइब्रेरी में ई-बुक की सुविधा शुरू की जाए, जिससे सुना जा सकता है और पढऩे की आवश्यकता नहीं है, ताकि ओर कैदी भी लाइब्रेरी का इस्तेमाल कर सके। कैदियों के उत्थान की दिशा में ओर भी कई कार्य करेंगे। बता दे कि सैंट्रल जेल नाहन में इससे पूर्व भी कैदियों को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कई प्रयास किए गए हैं, जिनके माध्यम से कैदियों को अच्छी आदमनी प्राप्त हो रही है।