-
Advertisement
SBI में नौकरी का बड़ा मौका: स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ऐसे करें अप्लाई
SBI SCO Bharti 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। ऐसे उम्मीदवार जो किसी कारणवश अब तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, वे अब बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संशोधित शेड्यूल के अनुसार, अब आवेदन करने की नई लास्ट डेट 05 अक्टूबर, 2026 तय की गई है।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
योग्यता: आवेदक के पास देश के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में कुछ वर्षों का कार्यानुभव (Work Experience) होना आवश्यक है।
आयु सीमा: उम्मीदवारों की आयु की गणना 31 अगस्त, 2026 के आधार पर की जाएगी।
पदों के अनुसार न्यूनतम आयु: 23, 26, 28 और 35 वर्ष
अधिकतम आयु: 35, 40, 42 और 50 वर्ष
छूट: आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं आवेदन शुल्क
चयन प्रक्रिया: अभ्यर्थियों का चयन सीधे पर्सनल टेलीफोनिक इंटरव्यू या वीडियो इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा।
आवेदन शुल्क:
सामान्य (General), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग: ₹750
एससी (SC), एसटी (ST) और दिव्यांग (PwBD) वर्ग: कोई शुल्क नहीं (छूट)
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं।
होमपेज पर मौजूद ‘Online Registration’ या ‘Careers’ सेक्शन पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
अपने शैक्षणिक व अनुभव संबंधी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
