-
Advertisement
1850 आउटसोर्स कर्मियों की नौकरी खतरे में, अभी तक नहीं जारी हुई अधिसूचना
शिमला। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में रखे आउटसोर्स कर्मियों की नौकरियों पर तलवार लटक गई है। वैश्विक महामारी कोरोना काल के दौरान अस्पतालों में 1850 स्वास्थ्य कर्मी रखे गए थे जिनकी समय अवधि 30 जून को खत्म हो चुकी है। हालांकि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और स्वास्थ्य मंत्री धनी राम शांडिल की ओर से कोविड काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों का कार्यकाल बढ़ाने को लेकर आश्वस्त भी किया जा चुका है। बावजूद इसके अभी तक अनुबंध बढ़ाने को लेकर किसी प्रकार की अधिसूचना जारी नहीं हुई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मी का भविष्य खतरे में पड़ गया है।
सीएम से मिले पहुंचे
सीएम सुखविंदर सिंह से मिलने सचिवालय पहुंचे इन स्वास्थ्य कर्मियों को आज भी निराशा ही हाथ लगी। क्योंकि सीएम अपने स्वास्थ्य कारणों से प्रदेश के बाहर है। ऐसे में इनका कहना है कि जब तक सीएम वापस नहीं लौटते वह सेवाएं देने को तैयार है। लेकिन सरकार तीन-तीन माह बाद अनुबंध बढ़ा रही है ये सही नहीं है। सरकार उनके लिए कोई ठोस नीति बनाये ताकि उनके ऊपर लटक रही बेरोजगारी की तलवार हमेशा के लिए हट सके।
यह भी पढ़े:नेशनल एग्जिट परीक्षा का विरोध , हमीरपुर में सड़कों पर उतरे प्रशिक्षु डॉक्टर

