-
Advertisement
झंडूता में हादसा, पेड़ से गिरकर व्यक्ति की गई जान
बिलासपुर। उपमंडल झंडूता के मलांगण गांव में पेड़ से गिरकर एक व्यक्ति की मौत (Death) हो गई। हादसे के समय व्यक्ति पेड़ से चारा काट रहा था। तलाई थाना पुलिस (Police) ने शव का पोस्टमार्टम करा कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
चारा काटते हुए फिसला पांव
जानकारी के अनुसार, संजीव कुमार (40) निवासी गांव मलांगण तहसील झंडूता जिला बिलासपुर (Bilaspur) गत शाम को घर के पास पेड़ पर चढ़कर चारा काट रहा था। इसी बीच उसका पांव फिसला और वह नीचे गिर गया। परिजन उसे बरठीं अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। DSP घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ेंः बड़सर में जड़ों से उखाड़े जा रहे खैर के पेड़, वन विभाग की आंखों में झोंकी जा रही धूल
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


