-
Advertisement
मंडी तेजाब कांड पीड़िता ममता का हनुमान घाट पर अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि
Himachal News: मंडी तेजाब कांड की पीड़िता ममता की आज हनुमान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। ममता के बेटे ने अपनी मां को मुखाग्नि दी। ममता ने मरने से पहले मंडी के हनुमान घाट में ही अंतिम संस्कार करने की इच्छा जताई थी। तेजाब कांड की पीड़िता ममता (41) चार दिन बाद जिंदगी की जंग हार गईं। बुधवार देर रात बजे पीजीआई में उन्होंने अंतिम सांस ली। वहीं, गुरुवार रात को ममता का शव मंडी के सैण मोहल्ला स्थित घर पहुंचा और आज सुबह अंतिम संस्कार किया गया।
मंडी में एसिड अटैक पीड़िता ममता का शव देर रात मंडी लाया गया। आज हनुमान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।@SukhuSukhvinder @jairamthakurbjp #mandi #acid #women #death #himachalpradesh #lastrites #himachal #himachalabhiabhi #analpatrwal pic.twitter.com/7HKSEcfIwd
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) November 21, 2025
वहीं ममता को न्याय दिलाने की मांग अब एक जन-आंदोलन का रूप ले चुकी है। इसी कड़ी में आज शाम 6 बजे कळक गेट से चौहट्टा बाजार तक एक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। कांग्रेस नेता यदुपति ठाकुर ने लोगों से इस कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है। ममता के परिजन स्थानीय महिलाएं और दूसरे लोग आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में त्वरित न्याय मिलना चाहिए।
50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं ममता
शनिवार शाम को यह दर्दनाक वारदात हुई थी। आपसी विवाद के बाद ममता के पति नंद लाल ने उन पर तेजाब फैंक दिया और फिर घर की पहली मंजिल से नीचे धक्का दे दिया था। तेजाब के कारण ममता 50 प्रतिशत से अधिक जल चुकी थीं। इसके अलावा पहली मंजिल से गिरने के कारण उनका जबड़ा भी टूट गया था। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ के ट्रॉमा सैंटर की बर्न यूनिट में रखा गया था, लेकिन बुधवार देर रात उन्होंने दर्द न सहते हुए दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अब अपनी ही पत्नी के मर्डर का केस चलेगा।
संजीव कुमार
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

