-
Advertisement
सड़कों की मैटलिंग में कोताही बर्दाश्त नहीं,अधिकारियों को मौके पर भेजकर तलब की रिपोर्ट
Vikramaditya Singh: लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस समय 40 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द से जल्द खुलवा लिया जाएगा। इस बार ज्यादा बारिश होने की वजह से नुकसान भी ज्यादा हुआ है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि ठियोग में सड़क की मैटलिंग के काम में जो कोताही सामने आई है उस लापरवाही की जांच की जाएगी और मौके पर अधिकारियों को भेजकर रिपोर्ट तलब करवाई गई है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा।
शहरी विकास विभाग को 47 करोड़ रुपए की मदद मिली
केंद्रीय शहरी मंत्री के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में शहरी विकास विभाग को 47 करोड़ रुपए की मदद मिली है। इस धन को शहरी क्षेत्र में विकास के लिए खर्च किया जाएगा। विभाग वेंडर की बेहतरी के लिए काम कर रहा है और वेंडर को QR कोड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे। विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि हिमाचल में वेंडर की संख्या पांच हजार पाई गई है और अधिकारियों को दोबारा इनकी गणना करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में किसी तरह का कोई सांप्रदायिक तनाव नहीं चाहती है।
जिला प्रशासन के आग्रह पत्र पर सरकार ने लिया संज्ञान
वहीं, प्रदेश में पंचायती राज चुनावों में देरी को लेकर विपक्ष के आरोप पर भी लोक निर्माण मंत्री ने पलटवार किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में पंचायती राज चुनाव वक्त पर ही होंगे। जिला प्रशासन के आग्रह पत्र पर सरकार ने संज्ञान लिया है। प्रदेश सरकार चुनाव वक्त पर ही करवाएगी।
बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर लोकनिर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए।व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए।@VikramadityaINC @sudhirhp @jairamthakurbjp @SukhuSukhvinder pic.twitter.com/Cq4fn5faHs
— Himachal Abhi Abhi (@himachal_abhi) October 24, 2025
राजनीति में व्यक्तिगत कटाक्ष गलत
बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा की सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर की गई टिप्पणी को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पक्ष-विपक्ष के बीच मुद्दों पर संवाद और कटाक्ष होना चाहिए। सरकार को भी हर बात का जवाब देने के लिए तैयार रहना चाहिए। व्यक्तिगत प्रहार नहीं करना चाहिए। उन्होंने मंडी से बीजेपी सांसद कंगना रनौत का नाम लिए बिना ही उनपर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘मोहतरमा’ यहां आकर कभी भी कुछ भी कह देती है, वह बेलगाम है। यह देवभूमि है हमारे संस्कार इसकी इजाजत नहीं देते। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत रूप से प्रहार करके किसी को कोई लाभ नहीं मिलता।
संजू चौधरी

