-
Advertisement
इकलौते बेटे ने की मां की ह#त्या, आयरन प्रेस से किया प्रहार, गुनाह छिपाने के लिए फैलाई अफवाह
Hamirpur Murder: जिला हमीरपुर के भोरंज उपमंडल के अंतर्गत आने वाले गांव बैलग में मंगलवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया था। घर के कमरे में महिला रक्तस्राव की अवस्था में अचेत पाई गई थी। परिजन व पड़ोसी उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया है। कमरे के दरवाजे भीतर से बंद थे और महिला अकेली थी। निरीक्षण के दौरान पुलिस को रक्तरंजित कपड़े, चप्पलें और अन्य वस्तुएं मिलीं, जिन्हें पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।
बेटे ने माता की मौत को लेकर अफवाह फैलाई
एसपी हमीरपुर भगत सिंह के अनुसार पहले मृतक के 24 वर्षीय बेटे ने माता की मौत को लेकर बाहर से आए हुए नकाबपोश लोगों की अफवाह फैलाई थी लेकिन पुलिस ने छानबीन में पाया है कि घर में दोनों ओर अंदर से कुंडियां लगी हुई थी जिससे बाहर से कोई भी अंदर नहीं आया है । हालांकि अभी पुलिस के द्वारा घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 103 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पूछताछ के दौरान बेटे ने कबूला जुर्म
बता दें कि प्रारंभिक जांच में शक की सुई मृतका के बेटे अभय ठाकुर की ओर गई। पुलिस पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल किया। जब उसकी मां भोजन कर रही थी तो घरेलू विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर उसने पास रखी आयरन प्रेस से मां के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। चोट इतनी गहरी थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य छिपाने और पुलिस व परिजनों को गुमराह करने की कोशिश भी की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य फोरेंसिक जांच के लिए भेजे गए हैं।
पुलिस ने बेटे को हिरासत में लिया
वहीं एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है। अभियुक्त के खिलाफ ठोस साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वयं भी घटनास्थल पर जाकर पड़ताल की है और घर के अंदर व बाहर साक्षय जुटाए गए है। उन्होंने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की मदद भी ली जा रही है। लेकिन पहले बेटे ही माता की मौत करने के लिए बाहर से आए हुए अज्ञात लोगों की अफवाह फैलाई थी। उन्होंने बताया कि अभी बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है । फिलहाल बेटे ने गुस्से में आकर किसी बात के चलते अपनी ही माता को मौत के घाट उतार दिया है।
अशोक राणा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

