-
Advertisement
Panchayat Pradhans | Oath Ceremony | CM Sukhvinder Sukhu |
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला को आज अपने नए पंचायत प्रतिनिधि मिल गए हैं। जिले की 441 पंचायतों के नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने आज पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों को उनके पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिनिधियों को एंटी चिट्टा यानी नशीली दवाओं के खिलाफ भी एक अहम शपथ दिलाई। सोमवार को कांगड़ा को छोड़कर शेष 11 जिलों के 2909 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों को जिला आधार पर मंत्री व अन्य नेताओं ने शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ दिलाने में शामिल हुए। लोकनिर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह अपनी व्यस्तताओं के कारण इस समारोह में उपस्थित नहीं रहे। CM सुखविंद्र सिंह सुक्खू 18 जून को जिला कांगड़ा के नवनिर्वाचित प्रधानों और उपप्रधानों को शपथ दिलाएंगे। दाड़ी के मेला मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम दिन में 11 बजे शुरू होगा।

