-
Advertisement
पीएम मोदी को मिला कुवैत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान; ‘द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर’ से हुए सम्मानित
PM Modi Kuwait Visit: पीएम नरेंद्र मोदी को कुवैत के सर्वोच्च सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर से सम्मानित किया गया। कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल सबा ने सर्वोच्च नागरिक सम्मान द ऑर्डर ऑफ मुबारक द ग्रेट से पीएम मोदी को सम्मानित किया। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को दिया गया 20वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान । द ऑर्डर ऑफ मुबारक अल कबीर कुवैत का एक नाइटहुड ऑर्डर है। यह ऑर्डर मित्रता के प्रतीक के रूप में राष्ट्राध्यक्षों और विदेशी संप्रभुओं तथा विदेशी शाही परिवारों के सदस्यों को प्रदान किया जाता है। इससे पहले यह बिल क्लिंटन, प्रिंस चार्ल्स और जॉर्ज बुश जैसे विदेशी नेताओं को प्रदान किया जा चुका है। मोदी शनिवार को दो दिवसीय यात्रा पर यहां पहुंचे, जो 43 वर्षों में किसी भारतीय पीएम द्वारा इस खाड़ी देश की पहली यात्रा है।
Excellent meeting with His Highness the Amir of Kuwait, Sheikh Meshal Al-Ahmad Al-Jaber Al Sabah.
We discussed cooperation in key sectors like pharmaceuticals, IT, FinTech, Infrastructure and security.
In line with the close ties between our nations, we have elevated our… pic.twitter.com/yjBXjZk7gd
— Narendra Modi (@narendramodi) December 22, 2024
पीएम मोदी आज कुवैत के बयान पैलेस पहुंचे, जहां उनका औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुवैत के पीएम महामहिम शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पीएम मोदी ने रविवार को कुवैती अमीर शेख मेशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबाह के साथ व्यापक बातचीत की।बातचीत में भारत-कुवैत संबंधों को नई गति प्रदान पर फोकस किया गया है। विशेषकर व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में परस्पर निवेश और कारोबार पर बातचीत हुई।
पंकज शर्मा

