-
Advertisement
नशा माफिया पर पुलिस का एक्शनः दो भाइयों के घर से चिट्टा व कैश बरामद
Police Arrested chitta Samgaller: कांगड़ा जिला में पुलिस( Police) का नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान जारी है। नूरपुर पुलिस( Nurpur Police) ने नशे का सामान के साथ दो आरोपियों को अरेस्ट( Arrest) किया है। गांव छन्नी तहसील इंदौरा के रहने वाले भारत उर्फ तम्मा और खन्ना दोनों भाई है और पुलिस ने उनके रिहायशी मकान से 91.4 ग्राम चिट्टा व 38 हजार रुपए की नकदी बरामद (Chitta and Cash recovered) की है।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार( Arrest) किया है। आरोपी भारत और खन्ना दोनों शातिर और अभ्यस्थ अपराधी है। इन दोनों के खिलाफ कांगड़ा जिले में पहले से एनडीपीएस एक्ट( NDPS Act)के तहत चार अलग-अलग मामले दर्ज हैं। इस में भारत के खिलाफ इंदौरा पुलिस स्टेशन में 28 सितंबर 2018 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और एमवी एक्ट 181,196 के तहत 6.69 ग्राम हेरोइन बरामद की थी। 7 मार्च 2020 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत पठानकोट पुलिस स्टेशन में दर्ज है। इसी तरह खन्ना के खिलाफ एफआईआर एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत डमटाल पुलिस में 9.56 ग्राम हेरोइन बरामद। 24 मार्च 2018 एफआईआर संख्या एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 21 के तहत इंदौरा 5.44 ग्राम हेरोइन बरामद की थी।
रविंदर चौधरी

